आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार द्वारा पीएनजी पाइपलाइन कंपनियों के लिए लीज रेट में भारी कटौती के फैसले की कड़ी निंदा की है। सरकार ने पहले ₹3 लाख प्रति किलोमीटर प्रति वर्ष का लीज रेट घटाकर मात्र ₹1000 एकमुश्त करने की घोषणा की है। डॉ. गुप्ता ने इसे 99% से अधिक की कटौती बताते हुए कहा कि सैनी सरकार आपदा को अवसर मानकर सरकारी राजस्व को अरबों रुपए प्रतिवर्ष का नुकसान पहुंचा रही है और निजी कंपनियों (खासकर अडानी गैस व आईजीएल) की तिजोरी भर रही है।
उठाए तीखे सवाल
कौड़ियों के भाव सरकारी जमीन देकर किसके चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है ? और प्रदेश की आम जनता को इससे क्या फायदा होने वाला है ? जिस प्रोजेक्ट से राज्य को हर साल करोड़ों का स्थायी राजस्व मिलना था, उसे एक बार के मामूली शुल्क में क्यों समेट दिया गया ? क्या इस रियायत से आम जनता को पीएनजी के दाम कम मिलेंगे ? अगर नहीं, तो यह छूट केवल कुछ विशेष कृपापात्र कंपनियों के मुनाफे के लिए क्यों ? क्योंकि हरियाणा में केवल एक विशेष कंपनी ही इस क्षेत्र में काम कर रही है।
आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी
डॉ. सुशील गुप्ता ने मांग की कि हरियाणा सरकार इस फैसले से होने वाली संभावित राजस्व हानि का पूरा डेटा सार्वजनिक करे और श्वेत पत्र जारी कर पारदर्शिता सुनिश्चित करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया और उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह फैसला ‘सबका साथ-सबका विकास’ नहीं, बल्कि ‘चहेतों का साथ और जनता का विनाश’ है।” ज्ञात रहे कुछ वर्ष पहले भी कुछ कुछ टेलीकॉम कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से इसी तरह का फैसला लेकर हरियाणा के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया था।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना