पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा की कार्यशैली को 'पैसों की राजनीति' करार देते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी 50 करोड़ रुपये का लालच देकर नेताओं को अपने पाले में कर रही है। भिवानी में उन्होंने भाजपा को 'खर्चा-पर्चा' वाली पार्टी और बिचौलियों का अड्डा बताया, साथ ही दावा किया कि जनता अब इस 'पैसे के खेल' वाली राजनीति को खत्म कर देगी।
भाजपा उन्हें 50 करोड़ रुपये देकर "पागल" बना देती
सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के दौरान भाजपा और दलबदल करने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला है। बीरेंद्र सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी पैसों की राजनीति कर रही है। उन्होंने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि जो नेता 20 करोड़ रुपये में बिकने को तैयार होते हैं, भाजपा उन्हें 50 करोड़ रुपये देकर "पागल" बना देती है।
हरियाणा में मेरे से बड़ा कोई नेता नहीं
अपनी राजनीतिक ताकत का दावा करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा, "हरियाणा में मेरे से बड़ा कोई नेता नहीं है"। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे आज भाजपा में होते, तो राज्यसभा चुनाव जैसी स्थितियों में खेल कुछ और ही होता। बीरेंद्र सिंह भिवानी के पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह (85 वर्ष) के निधन पर शोक जताने उनके निवास पहुँचे थे। उन्होंने जंगबीर सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी लोभ-लालच के समाज और राजनीति के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।
कांग्रेस की कमजोरी उसका संगठन न होना
हालिया राज्यसभा चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोरी उसका संगठन न होना है। उन्होंने तर्क दिया कि 12 साल से संगठन की कमी के कारण नेताओं में पार्टी के प्रति वफादारी कम हुई है, जिससे वे अन्य प्रलोभनों की ओर खिंचे चले जाते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब हरियाणा की राजनीति में दलबदल और राज्यसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज है।
related
KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: पंजाब के कांग्रेस नेता जटाणा की SUV को ट्रक ने रौंदा, नेता और चालक दोनों की मौत
"दिल्ली में सियासी पारा हाई: CAPF बिल पर दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए गंभीर सवाल, बताया 'करियर की राह का रोड़ा'