पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बठिंडा (ग्रामीण) के पूर्व जिला अध्यक्ष खुशबाज सिंह जटाणा की हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:15 बजे केएमपी एक्सप्रेस हाईवे पर जखोली टोल प्लाजा के पास हुआ।
तलवंडी साबो विधानसभा सीट से 2017 और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा
बता दें कि जटाणा बठिंडा (ग्रामीण) के कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे और इससे पहले पंजाब युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्होंने तलवंडी साबो विधानसभा सीट से 2017 और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। उनकी राजनीति की शुरुआत चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में छात्र नेता (SOPU) के तौर पर हुई थी। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कई बड़े नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी
जानकारी मुताबिक खुशबाज सिंह अपनी लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी (SUV) से दिल्ली में एक बैठक में शामिल होने के बाद वापस पंजाब लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया, जिसे सड़क किनारे खड़ा करके मैकेनिक की मदद से बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
गनमैन और मैकेनिक भी इस हादसे में घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे में उनके चालक परमिंदर सिंह की भी इस हादसे में जान चली गई है। वहीं पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल करनदीप सिंह (गनमैन) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही टायर बदल रहा स्थानीय मैकेनिक भी इस हादसे में घायल हुआ है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सोनीपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी चालक की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना