कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा के करनाल पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों और कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर संगठन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और मौजूदा राजनीतिक हालात पर खुलकर अपनी बात रखी। स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा, चाणक्य शर्मा, भूपेंद्र लाठर और असंध के पूर्व विधायक शमशेर गोगी सहित कई वकील और गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में संवाद और जनसंपर्क को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की गैरमौजूदगी पर सवाल उठे हैं, लेकिन सभी को निमंत्रण दिया गया था और अब यात्रा इन बातों से आगे बढ़ चुकी है।
जिम्मेदार लोगों से शीर्ष नेतृत्व को जवाब लेना चाहिए
राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि जो वोट कैंसिल हुई हैं, उनका कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। लेकिन जो वोट क्रॉस हुई हैं, वे पूरी तरह स्पष्ट हैं और उन्हें पार्टी के प्रभावी नेताओं व सीएलपी लीडर को दिखाकर डाला गया है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की जरूरत बताई और कहा कि जिम्मेदार लोगों से शीर्ष नेतृत्व को जवाब लेना चाहिए। उन्हें भरोसा है कि पार्टी के अंदर इस पर बातचीत भी हो रही होगी।
यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर का बन चुका
वोट चोरी के मुद्दे पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर का बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले कभी महाराष्ट्र, कभी हरियाणा और कभी बिहार में सामने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में बीजेपी लोगों को आपस में बांटने की राजनीति कर रही है।राहुल गांधी के यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि मार्च महीने में उन्हें निमंत्रण दिया गया था और उन्होंने आने का आश्वासन भी दिया था। फिलहाल पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, चुनाव के बाद उनसे दोबारा संपर्क किया जाएगा।
शायद उन्हें बीजेपी में जाने की सलाह दी जा रही हो
कांग्रेस के गिरते जनाधार के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 का चुनाव लहर का चुनाव था, जिसमें बीजेपी को जीत मिली। इसके बाद 2016 से हालात योजनाबद्ध तरीके से बिगाड़े गए। उन्होंने माना कि उस समय कांग्रेस का संगठन कमजोर था और धड़ेबाजी भी थी। उन्होंने कहा कि अब भी कुछ लोग संगठन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। आप नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि शायद उन्हें बीजेपी में जाने की सलाह दी जा रही हो।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना