हरियाणा के हथीन से विधायक मोहम्मद इजराइल को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। मोहम्मद इजराइल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा लिए गए निलंबन के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने अपना वोट कांग्रेस उम्मीदवार के बजाय भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को दिया है। विधायक ने तर्क दिया कि उनका यह फैसला किसी लालच में नहीं बल्कि हथीन की जनता और क्षेत्र के विकास के हित में था।
उन्हें कांग्रेस का उम्मीदवार पसंद नहीं था
मोहम्मद इजराइल ने कहा कि उन्होंने नोटिस का जवाब इसलिए नहीं दिया क्योंकि वह खुद सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया है। मोहम्मद इजराइल ने आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस का उम्मीदवार पसंद नहीं था और न ही उस उम्मीदवार ने उनसे वोट मांगा था। उन्होंने यहाँ तक दावा किया कि उम्मीदवार राहुल गांधी को भी अपना नेता नहीं मानता था।
पिता के फैसले पर कड़ा ऐतराज
वहीं उनके बेटे नाजिम चौधरी ने अपने पिता के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनसे सभी सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया है। नाजिम ने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। इस पर मोहम्मद इजराइल ने कहा कि उनके बेटे के अपने मौलिक अधिकार हैं और वह किसी भी पार्टी में काम करने के लिए स्वतंत्र है, उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना है।
कुल 5 विधायक निलंबित
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद इजराइल के साथ-साथ शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेणु बाला (साढौरा), जरनैल सिंह (रतिया) और मोहम्मद इलियास (पुन्हाना) को भी निलंबित किया गया है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद की गई है। विधायक ने अंत में दोहराया कि हथीन विधानसभा के लोग उनके साथ हैं और उन्होंने जो भी किया वह लोगों के कल्याण के लिए किया है
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना