loader
The Haryana Story | हरियाणा में सियासी उबाल! दुष्यंत बोले- 'मुझ पर हमला हुआ', SP ने नकारे आरोप

हरियाणा में सियासी उबाल! दुष्यंत बोले- 'मुझ पर हमला हुआ', SP ने नकारे आरोप

दुष्यंत चौटाला की गाड़ी रोकने और जेजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर छिड़ा महासंग्राम

हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) विवाद के बाद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन पर पिस्टल तानी गई और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। बता दें गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस जा रहे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सब्जी मंडी पुल के पास सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने उनके काफिले को रोका और उन पर पिस्टल तान दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की गाड़ी ने उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। वायरल वीडियो का घटनाक्रम: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पुलिस की गाड़ी दुष्यंत चौटाला की एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने खड़ी है। दुष्यंत ने भागकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की और उस पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एक सिविल ड्रेस पुलिसकर्मी को दिग्विजय चौटाला ने धक्का दे दिया।

विवाद का मुख्य कारण और पुलिस की कार्रवाई

यह बवाल गुरुवार को तब शुरू हुआ जब JJP की युवा शाखा ने यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर वीसी (VC) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान गमले टूटने और गेट को नुकसान पहुँचने की खबरें आई थीं।

FIR और गिरफ्तारियां

हिसार पुलिस ने दिग्विजय चौटाला और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और दंगा भड़काने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में 6 नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू: जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने BNS की धारा 163 (जो पहले धारा 144 थी) लागू कर दी है। इसके तहत 4 या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने और हथियार ले जाने पर पाबंदी है।

पुलिस और प्रशासन का पक्ष हिसार

एसपी सिद्धांत जैन ने दुष्यंत के आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि वीडियो में मारपीट जैसी चीजें स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, दुष्यंत चौटाला ने चेतावनी दी है कि अगर उनके कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया और उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। गिरफ्तारी देने SP ऑफिस जा रहे पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि पुलिस की एक गाड़ी से उन्हें सब्जी मंडी पुल पर  सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने उन पर वैपन तान दिया।

दुष्यंत ने गाड़ी पर चढ़कर उसे रोकने की कोशिश की

इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिस की गाड़ी दुष्यंत चौटाला की एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने खड़ी है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लेकर धमकाता हुआ दिख रहा है। जैसे ही दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला वहां पहुंचे, वह पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठ गया। दुष्यंत ने गाड़ी पर चढ़कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस वालों ने गाड़ी भगा ली। इसके बाद दुष्यंत की सिक्योरिटी ने उन्हें संभाला। तभी एक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचा, जिसे दिग्विजय चौटाला ने धक्का दे दिया।

6 नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया

GJU विवाद पर हिसार पुलिस ने जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला समेत कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। 6 नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया। दोपहर बाद दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ने एसपी सिद्धांत जैन से मुलाकात की। वापस आकर दुष्यंत ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। 

हिसार SP ने दुष्यंत के आरोपों पर कहा

वीडियो में मारपीट जैसे चीजें नहीं दिख रहीं। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिसार में BNS की धारा 163 (पहले 144) लागू की गई है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा जब वे सिटी थाने में से हिसार लघु सचिवालय  के लिए सिटी थाने के बाहर से गाडी में आ रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी पुलिस ने एक व्यक्ति ने रोक लिया और उसे पिस्तौल दिखाई। दुष्यंत चौटाला ने पुलिस अधीक्षक डीएसपी से मांग है कि जिसने पिस्तौल दिखा कर रोकने का प्रयास किया है उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस पर एसपी हिसार ने भी कहा कि वे जो भी शिकायत या वीडियो आडियो सबूत देगे उसके आधार पर कार्यवाही का जाएगी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×