हरियाणा सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने जरायम की दुनिया और भू-माफियाओं के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर कौशल गिरोह के गुर्गों द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीन पर पीला पंजा चलाया। सेक्टर-31 अपराध शाखा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) और डीटीपी विभाग की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा बल के बीच अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।
खुफिया सूचना पर हुई सर्जिकल स्ट्राइकपुलिस को पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर कौशल गिरोह के सक्रिय सदस्य नरेंद्र उर्फ मोनू और प्रदीप उर्फ पारले ने पटौदी स्थित सेक्टर-1 फायर स्टेशन के पास करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इन अपराधियों ने न केवल ग्रीन बेल्ट की जमीन को अपने कब्जे में लिया था, बल्कि मुख्य रास्ते को भी बंद कर वहां अवैध निर्माण कर लिया था।
कौन हैं ये अपराधी?
पुलिस के रडार पर आए ये दोनों आरोपी जघन्य अपराधों में लिप्त रहे हैं, प्रदीप पारले पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत 13 संगीन मामले दर्ज हैं। नरेंद्र मोनू-पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मोनू पर 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये दोनों आरोपी लंबे समय से गैंगस्टर कौशल के लिए काम कर रहे हैं और अवैध कब्जों के जरिए अपनी ताकत बढ़ा रहे थे।
कड़ी सुरक्षा के बीच चला बुल्डोजर
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अपराध शाखा की टीम ने मौके पर मौजूद रहकर एचएसवीपी और डीटीपी अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रीन बेल्ट और मुख्य रास्ते से सभी अवैध निर्माणों को हटा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराधियों द्वारा सरकारी संपत्ति पर किया गया कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
"अपराध से कमाई संपत्ति पर चलेगी कार्रवाई"
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस अब उन सभी अपराधियों की सूची तैयार कर रही है जिन्होंने अपराध की दुनिया से पैसा कमाकर अवैध संपत्तियां खड़ी की हैं या सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हैं। इस कार्रवाई से स्थानीय माफियाओं और गैंगस्टर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना