loader
The Haryana Story | "इनके भीतर विदेशी आत्माएं बोलती हैं": कांग्रेस पर अनिल विज का तीखा प्रहार, खड़गे और पप्पू यादव को लिया आड़े हाथ!

"इनके भीतर विदेशी आत्माएं बोलती हैं": कांग्रेस पर अनिल विज का तीखा प्रहार, खड़गे और पप्पू यादव को लिया आड़े हाथ!

अनिल विज बोले - देश का कोई निष्ठावान नागरिक पीएम मोदी के लिए ऐसी भाषा नहीं सोच सकता

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि देश का कोई भी निष्ठावान नागरिक अपने प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने की सोच भी नहीं सकता।

विदेशी ताकतों से सांठगांठ का आरोप

अनिल विज ने कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "इनके भीतर विदेशियों की आत्माएं बोलती हैं। इनके बयानों में पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन देशों की झलक मिलती है। यही कारण है कि ये प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह का दुस्साहस कर पाते हैं।" 

बंगाल और तमिलनाडु चुनाव पर जीत का दावा

आगामी चुनावों पर चर्चा करते हुए विज ने विश्वास जताया कि पूरे देश में इस वक्त 'मोदी लहर' और विकास की राजनीति का बोलबाला है। उन्होंने कहा, "चाहे बंगाल हो या तमिलनाडु, भाजपा की जीत तय है। हमने हरियाणा, दिल्ली, बिहार और मुंबई में अपनी ताकत दिखाई है, और यही सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।" 

पप्पू यादव के बयान को बताया

निंदनीय सांसद पप्पू यादव द्वारा राजनीति में सक्रिय महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी अनिल विज ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने इसे बेहद 'निंदनीय' करार देते हुए कहा कि ऐसी शब्दावली का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। विज ने तंज कसते हुए कहा, "हो सकता है उनकी अपनी पार्टी में ऐसा माहौल हो, लेकिन वे पूरे देश और सभी महिलाओं के बारे में ऐसी अपमानजनक सोच नहीं रख सकते।"

Join The Conversation Opens in a new tab
×