loader
The Haryana Story | अम्बाला रिंग रोड का तोहफा : पंजोखरा साहिब की बदलेगी सूरत, 40 KM लंबी सिक्स-लेन रिंग रोड से सुगम होगा सफर

अम्बाला रिंग रोड का तोहफा : पंजोखरा साहिब की बदलेगी सूरत, 40 KM लंबी सिक्स-लेन रिंग रोड से सुगम होगा सफर

अनिल विज का बड़ा ऐलान: गुरुद्वारा साहिब के पास बनेगी विशेष सर्विस लेन, रिंग रोड से सीधे जुड़ेंगे श्रद्धालु

अम्बाला में निर्माणाधीन 40 किलोमीटर लंबी सिक्स-लेन ग्रीनफील्ड रिंग रोड परियोजना से गांव पंजोखरा साहिब के निवासियों के लिए आवागमन अब बेहद सुगम होने जा रहा है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि पंजोखरा साहिब की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए यहां तीन नए अंडरपास और लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनाई जाएगी। मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी स्थित अपने आवास पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंजोखरा साहिब के निवासियों को परियोजना का नक्शा दिखाया।

श्रद्धालु और स्थानीय निवासी आसानी से हाईवे पर चढ़ सकेंगे और उतर सकेंगे

ग्रामीणों ने रिंग रोड तक आसान पहुंच के लिए सर्विस लेन की अपनी पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जाहिर की और परियोजना के प्रति संतोष जताया। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी.के. सिन्हा के अनुसार, ये तीन अंडरपास जड़ौत-पंजोखरा साहिब रोडबसौली-पंजोखरा साहिब रोड तिसम्बली-पंजोखरा साहिब रोडये अंडरपास ग्रामवासियों को रिंग रोड के दोनों तरफ बिना किसी बाधा के आने-जाने की सुविधा प्रदान करेंगे।अनिल विज ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के पास से एक विशेष सर्विस लेन भी बनाई जा रही है, जो सीधे रिंग रोड से जुड़ी होगी। इससे श्रद्धालु और स्थानीय निवासी आसानी से हाईवे पर चढ़ सकेंगे और उतर सकेंगे।

प्रोजेक्ट की खासियतें

  • 40 किलोमीटर सिक्स-लेन ग्रीनफील्ड रिंग रोड
  • अम्बाला शहर और छावनी में ट्रैफिक के दबाव को कम करना।
  • यह रोड NH-152, NH-344, NH-444A और NH-44 को आपस में जोड़ेगी। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल पंजोखरा साहिब बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों की सूरत बदल जाएगी और क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।

सर्विस लेन बनाने की मांग की थी जो अब पूरी हो चुकी

वहीं, इस मौके पर मौजूद गांव पंजोखरा साहिब निवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बनाई जा रही रिंग रोड के लिए उनका धन्यवाद जताया। ग्रामवासियों ने कहा कि गांव में ही रिंग रोड पर तीन अंडरपास और सर्विस लेन बनने से उन्हें आने-जाने में दिक्कत उत्पन्न नहीं होगी। गौरतलब है कि पूर्व में पंजोखरा साहिब के निवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए उन्हें रिंग रोड तक आने-जाने के लिए सर्विस लेन बनाने की मांग की थी जो अब पूरी हो चुकी है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×