भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में नया जोश फूँक दिया है। गुरुवार को पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय 'पंचकमल' में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. पूनिया ने स्पष्ट किया कि हरियाणा में माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है और इस बार निकाय चुनाव में जीत के साथ प्रदेश में 'ट्रिपल इंजन' की सरकार बनने जा रही है।
कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा कैडर और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव को छोटा नहीं मानती। निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता और संजीदगी के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा, "हमारा संकल्प हर वार्ड में कमल खिलाने का है।
'बूथ जीता, चुनाव जीता' का मंत्र
चुनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को 'बूथ जीता, चुनाव जीता' का विजय मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सटीक रणनीति और बेहतर प्रबंधन का विशेष महत्व होता है और भाजपा कार्यकर्ताओं को इसमें महारत हासिल है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर ध्यान केंद्रित करने और जनता के बीच जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताने का निर्देश दिया।
संकल्प पत्र के वादे होंगे पूरे
डॉ. पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता का भाजपा में विश्वास लगातार बढ़ रहा है और निकाय चुनाव के नतीजे इसे एक बार फिर साबित कर देंगे। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और चुनाव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
स्थानीय निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़ है। यही वह स्तर है जहां से लोग सीधे विकास को महसूस करते हैं। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में हर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार सड़क, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, हरित सिटी बनाने जैसे वादे धरातल पर उतारने का काम करेगी। डा. पूनिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल और सभी 20 वार्डों के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने के कार्य में जुट जाएं।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला प्रभारी रवि बतान, जिला महामंत्री भूवनजीत सिंह, मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया, चुनाव प्रभारी अजय शर्मा, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने गौरव गर्ग, विनोद सहदेव, हरमन और रोशन लाल को दिलाई भाजपा की सदस्यता
डा. सतीश पूनिया ने इस अवसर पर गौरव गर्ग, विनोद सहदेव, हरमन और रोशन लाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर कार्यकर्ता का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अब नगर निकाय चुनाव चल रहा है इसमें सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से जुट जाएं और पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए काम करें। भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्य गौरव गर्ग, विनोद सहदेव, हरमन और रोशन लाल ने भी प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना