हरियाणा के भिवानी से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहाँ जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भाजपा विधायक रामकुमार गौतम पर तीखा पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को लेकर दिए गए बयानों से भड़के अजय चौटाला ने रामकुमार गौतम को विधानसभा के रिकॉर्ड की याद दिलाते हुए उन पर कड़ा तंज कसा है।
रामकुमार गौतम के बयान पर भड़के अजय चौटाला
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला भिवानी जिले के कई गांवों में कार्यकर्ताओं के परिजनों के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा विधायक रामकुमार गौतम द्वारा ओपी चौटाला और दुष्यंत चौटाला पर की गई टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई।
पहले कहा 'दादा', फिर दिलाई 'गोबर' खाने की याद
अजय चौटाला ने शुरुआत में रामकुमार गौतम को 'दादा' कहकर संबोधित किया और चुप रहने की कोशिश की। लेकिन बाद में तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा के रिकॉर्ड में जिस व्यक्ति के नाम 10 किलो गोबर खाने का रिकॉर्ड दर्ज हो, वह कुछ भी कह सकता है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
पीएम मोदी की बचत वाली अपील का किया समर्थन
देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई बचत की अपील पर बोलते हुए डॉ. अजय चौटाला ने इसका पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि देश के सभी नागरिक मिलकर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे, तो देश पर आया संकट जल्दी दूर होगा।
कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर जताया शोक
राजनीतिक बयानों के अलावा डॉ. अजय चौटाला का यह दौरा मुख्य रूप से शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए था। उन्होंने भिवानी जिला के विभिन्न गांवों का दौरा किया और हाल ही में जान गंवाने वाले जेजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?