भारतीय जनता पार्टी के करीब 12 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश और देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंची है, इसका जीता जागता उदाहरण आज डीजल और पेट्रोल के अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों की चीजों के रेट आसमान को छूना जनता के सामने है, जनता की आवाज को हमेशा केवल और केवल इनेलो पार्टी उठाती आई है और इसी को लेकर 1 जून को महंगाई के मुद्दे को लेकर डी.सी. ऑफिस परिसर में हल्ला बोल किया जाएगा।
उक्त बातें रानियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक अर्जुन चौटाला ने समालखा में इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब भाजपा ने हरियाणा प्रदेश और केंद्र में सत्ता की चाबी संभाली तो लोगों को उम्मीद थी कि कांग्रेस द्वारा दिए गए जख्मों पर भाजपा मरहम लगाने का काम करेगी, यानी कांग्रेस ने अपने राज में महंगाई बढ़ाने के अलावा और कोई काम नहीं किया, और कांग्रेस से तंग आकर लोगों ने भाजपा पर विश्वास करके उन्हें वोट देने का काम किया था।
भाजपा ने महंगाई पर लगाम लगाने की बजाय और महंगाई बढ़ने का काम किया और इसी को लेकर अब जनता का भाजपा से भी विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि इनेलो जनता की आवाज को उठाने का काम करती आ रही है और इसी को लेकर 1 मई को डी.सी. ऑफिस पानीपत के बाहर महंगाई मुद्दे को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम किया जाएगा। अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अब प्रदेश की जनता का इनेलो पर पूर्ण विश्वास होता जा रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो जनता के प्यार और आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेगी।
फिर से वही ताऊ देवीलाल का जनता को न्याय दिलाने का शासन लौटेगा, यानी ताऊ देवीलाल के राज में आमजन को शासन और प्रशासन से जो उम्मीद थी वह फिर से मिलने लगेगी। इससे पहले पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी, हरपाल देशवाल, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, रणधीर सिंह जांगड़ा, मनोज जौरासी, सुरेश सहरावत करहंस, सचिन देशवाल, कृष्ण भौकर, अमित, सचिन, अभय, अंकुश, रोहित और अन्य काफी संख्या में इनेलो पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?