हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का पानीपत में आयोजित जनता दरबार के दौरान सादगी भरा अंदाज, देखने को मिला। पानीपत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सैकड़ों लोग बिजली, पानी, सड़क, सफाई, परिवार पहचान पत्र और शिक्षा से जुड़ी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर श्याम कमल भाजपा जिला कार्यालय, सेक्टर 13-17 पहुंचे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने भारी भीड़ को देखते हुए मेज-कुर्सी का पारंपरिक तरीका छोड़कर जमीन पर उकडू बैठकर आम जनता की समस्याओं को सुना। मंत्री के इस बेहद सादगी भरे और संवेदनशील रवैये की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा की जा रही है।
अधिकारियों को मौके पर समाधान के कड़े निर्देश
दरबार में बिजली, पानी, नगर निगम और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने निर्देश दिए कि जो शिकायतें मौके पर सुलझ सकती हैं, उन्हें तुरंत हल किया जाए, जबकि नीतिगत मामलों की फाइलें उच्च स्तर पर भेजने को कहा। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। मौके पर ही शिकायतें निपटाने और फाइलों के तुरंत निस्तारण के आदेश दिए गए।
व्यवस्था को बदला
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि उन्होंने पारंपारिक मेज-कुर्सी की जगह जनता के बीच फर्श पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनने की व्यवस्था अपनाई है, ताकि समाज के हर व्यक्ति की बात सुनी जा सके। मंत्री ने कहा "जो व्यक्ति जहाँ बैठा है, मैं खुद उसके पास जाऊँगा" जनता दरबार में जमीन पर बैठकर जनसुनवाई करने के फैसले पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि भीड़ के कारण मेज-कुर्सी पर बैठकर हर फरियादी तक पहुंचना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जहां बैठा है, वे खुद चलकर वहां पहुंचेंगे ताकि हर किसी की समस्या का समाधान हो सके, क्योंकि कई बार जानकार या रिश्तेदार धक्का-मुक्की करके आगे आ जाते हैं और बहुत से फरियादी अपनी फरियाद सुनाये बिना रहा जाते हैं, ऐसे में व्यस्था को बदलना जरुरी लगा।
राजनीति में शालीनता और संयम की जरूरत
इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत में जनता का विश्वास जीतने के लिए नेताओं में धैर्य, शालीनता और संयम की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री ने विपक्ष पर जनता का जनादेश न स्वीकारने का आरोप लगाया। उन्होंने राजनीति में संयम और शालीनता पर जोर देते हुए कहा कि जो लोग अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, वे सफल नहीं हो सकते। इनेलो विधायक व एस.पी. के रोहतक विवाद पर उन्होंने कहा कि राजनीति में लंबा टिकने के लिए जनता का विश्वास जितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी तो खत्म पार्टी है इनका कोई वर्चस्व नहीं है इन पर बोलकर अपनी एनर्जी वेस्ट करना है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?