हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई अपनी टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को संघर्ष करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। इस पर उन्होंने कॉकरोज जनता पार्टी के पदाधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र है-संघर्ष करों, अधिकार है, लेकिन अपना नाम बदल लो’’ विज ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीट का नाम है। इसको छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है। संघर्ष करो, यह प्रजातंत्र में सबको अधिकार है, परंतु अपना नाम बदल लो।” विज आज मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।
बस अखबार में छपना चाहिए चाहे उल्टा छपे या सीधा छपे
हरियाणा विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सत्र न बुलाने के संबंध में दिए गए ब्यान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि जब सत्र होते हैं तो ये आते नहीं हैं, जब सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री जवाब देने लगते हैं, ये (कांग्रेस) वॉकआऊट कर जाते हैं। विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र के साथ कांग्रेस पार्टी बहुत बडा छलावा कर रही है, इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं हैं, खाली इनको छपास रोग है। बस अखबार में छपना चाहिए चाहे उल्टा छपे या सीधा छपे’’।
इनके कृत्यों से ही हरियाणा की जनता हमें सरकार में आने देती है!
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘हम इनको क्यों मारेंगे, जबकि कानून व्यवस्था को संभालने वाली एजेंसियों का काम जान-माल की रक्षा होता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके कृत्यों से ही हरियाणा की जनता हमें सरकार में आने देती है, हम इनको क्यों मारेंगें’’!!!
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?