मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय 'नमो कमल' का उद्घाटन किया और विपक्ष पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुँच सकता है. मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पसीने, अथक परिश्रम और अटूट तपस्या के कारण ही आज 14 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है।
भाजपा के लिए सत्ता कोई सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि
नारनौल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी के आधुनिक और नवनिर्मित जिला कार्यालय 'नमो कमल' का उद्घाटन किया. उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महेंद्रगढ़ की वीरभूमि और च्यवन ऋषि की तपोभूमि को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता कोई सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का एक माध्यम है।
पोस्टर लगाने वाला कार्यकर्ता भी बन सकता है मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री सैनी ने संगठनात्मक लोकतंत्र का उदाहरण देते हुए कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बूथ पर पोस्टर लगाने वाला एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम, प्रतिभा और निष्ठा के बल पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के कार्यालय उन दलों के लिए एक आईना हैं जो परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं।
निजी संपत्ति बनाम सेवा केंद्र
दूसरे दलों के कार्यालय कुछ खास परिवारों की निजी संपत्ति बनकर रह गए हैं जहाँ आम कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं होती। इसके विपरीत, भाजपा का कार्यालय ईंट-गारे की इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और संगठन का एक पवित्र मंदिर है।
दक्षिण हरियाणा से भेदभाव का खात्मा और संतुलित विकास
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने 'हरियाणा एक, हरियाणवी एक' के मूल मंत्र को धरातल पर उतारा है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय दक्षिण हरियाणा के साथ जो क्षेत्रीय भेदभाव होता था, उसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। आज क्षेत्र के अंतिम छोर तक नहर का पानी पहुँचाकर पानी की गंभीर किल्लत को दूर करने का ऐतिहासिक काम किया गया है।
कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
नारनौल के इस गरिमामयी समारोह के दौरान मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री उपस्थित रहे, डॉ. अर्चना गुप्ता (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) आरती राव (हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री) धर्मवीर (सांसद) ओपी यादव (विधायक) यतींद्र राव (भाजपा जिला अध्यक्ष) मुख्यमंत्री ने सभी को नए कार्यालय की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?