हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज में प्रदेश 'मिर्जापुर' बन चुका है। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हांसी के एक जिम में हुई सरेआम हत्या की वारदात को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री पर यह तीखा हमला बोला है। जींद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज न तो आम आदमी सुरक्षित है और न ही कोई खास व्यक्ति।
हरियाणा बना 'मिर्जापुर', सीएम की नाक के नीचे बेलगाम हुए बदमाश
हरियाणा के हांसी में एक जिम के भीतर कसरत कर रहे युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की गई हत्या के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। जेजेपी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने इस हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। जींद में मीडिया से मुखातिब होते हुए दिग्विजय चौटाला ने दोटूक कहा कि हरियाणा अब मर्डर के मामलों में देश की राजधानी बन चुका है और सूबे के हालात वेब सीरीज 'मिर्जापुर' जैसे खौफनाक हो गए हैं।
मुख्यमंत्री की नाक के नीचे चल रही है गुंडागर्दी
दिग्विजय चौटाला ने सीधा हमला बोलते हुए कहा, "मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं, लेकिन उनकी नाक के नीचे सरेआम गुंडागर्दी का खेल चल रहा है। हांसी के जिम में घुसकर बदमाशों ने युवक को करीब 10 गोलियां दाग दीं। इस दुस्साहस ने साबित कर दिया है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। अगर हरियाणा में यही बदतर हालात रहे, तो प्रदेश से बदमाश नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विदाई तय है।
पुलिस और कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
जेजेपी नेता ने आरोप लगाया कि सूबे की पुलिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों और व्यापारियों को पुलिस परेशान करती है, जबकि संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के सामने बेबस नजर आती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जब हत्या, अपहरण, फिरौती, लूट या सरेआम गोलीबारी की खबरें सामने न आ रही हों।
जनता त्रस्त, सरकार मना रही जश्न
देश और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक व सामाजिक हालातों पर तंज कसते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि एक तरफ कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने से जनता खौफ और परेशानी के साए में जी रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता बड़ी ही बेशर्मी के साथ जश्न मनाने में डूबे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार कानून का राज स्थापित करें, वरना जनता इसका करारा जवाब देगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?