हरियाणा के रोहतक में कार्यरत एक गेस्ट टीचर को राजनीतिक दल को समर्थन देना और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बयानबाजी करना बेहद भारी पड़ गया है। शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए रोहतक के रैणकपुरा स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में तैनात गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी विभागीय आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई 8 जून से ही प्रभावी लागू कर दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
बीते 6 जून को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस प्रदर्शन में रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल भी शामिल हुई थीं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नीट परीक्षा धांधली को लेकर न केवल सरकार के प्रति अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की, बल्कि वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को इंटरव्यू भी दिए। उसी दौरान उन्होंने एक विशेष राजनीतिक दल को अपना समर्थन देने और उसमें शामिल होने का ऐलान किया, जिसे स्थानीय राजनीतिक गलियारों में 'कॉक्रोज जनता पार्टी' के तौर पर देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन
सुलेखा दलाल गेस्ट टीचर होने के साथ-साथ एक जानी-मानी स्थानीय भजन गायिका भी हैं। इस कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी-खासी पहचान है। जंतर-मंतर पर पत्रकारों को दिए गए उनके बयान और राजनीतिक दल को समर्थन देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।जैसे ही यह पूरा मामला शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, विभाग ने इसे सरकारी सेवा नियमों का सीधा उल्लंघन माना।
निलंबन पत्र जारी
नियमानुसार, कोई भी सरकारी या गेस्ट टीचर सेवा में रहते हुए किसी राजनीतिक दल का प्रचार या इस तरह के मंचों पर सीधे तौर पर बयानबाजी नहीं कर सकता। इसी आधार पर विभाग ने तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन पत्र जारी कर दिया। विभाग के सूत्रों के अनुसार, अनुशासनहीनता और कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के मामले में यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। सुलेखा दलाल को आगामी आदेशों तक स्कूल ड्यूटी से दूर रहने को कहा गया है। इस कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य गेस्ट टीचर्स और शिक्षा जगत में हड़कंप मचा हुआ है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?