loader
The Haryana Story | 3 करोड़ का रिश्वत कांड: CBI की रडार पर हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी दीपक गहलावत, पूछताछ के लिए CBI का समन

3 करोड़ का रिश्वत कांड: CBI की रडार पर हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी दीपक गहलावत, पूछताछ के लिए CBI का समन

समन का कारण- 3 करोड़ की कथित रिश्वतखोरी के मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा तलब, ₹5,000 करोड़ का नकली दवा रैकेट और 'राहत' की डील

₹3 करोड़ के कथित रिश्वत कांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) में तैनात हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी दीपक गहलावत को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। CBI की जांच के अनुसार, पुडुचेरी के एक ₹5,000 करोड़ के बहुचर्चित नकली दवा रैकेट के मुख्य आरोपी एन. राजा उर्फ वल्लियप्पन को एजेंसी की चल रही जांच से बचाने और मामले को रफा-दफा करने के लिए ₹3 करोड़ की डील तय हुई थी। इस मामले में आरोप है कि एक वरिष्ठ लोक सेवक ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर केंद्रीय एजेंसी की जांच प्रभावित करने का भरोसा दिया था।

नकली दवा माफिया एन. राजा उर्फ वल्लियप्पन को भी CBI ने दबोच लिया

रंगे हाथों गिरफ्तारीदिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को आरोपी से ₹1 करोड़ की पहली किस्त एडवांस लेते हुए गिरफ्तार किया गया। नकली दवा माफिया एन. राजा उर्फ वल्लियप्पन को भी CBI ने दबोच लिया है। जांच में सामने आया है कि इस बड़ी रकम को ट्रांसफर करने के लिए हवाला चैनलों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

जांच के दायरे में IPS दीपक गहलावत

2012 बैच के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत वर्तमान में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation) के तहत BCAS (Bureau of Civil Aviation Security) में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। अप्रैल 2026 में ही उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा डीआईजी (DIG) रैंक पर प्रमोट किया गया था।

CBI की एफआईआर और शुरुआती जांच के बाद इस प्रभाव-दुरुपयोग और रिश्वतखोरी के तार IPS अधिकारी से जुड़ते दिख रहे हैं, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क, हवाला ऑपरेटरों और जांच प्रभावित करने की साजिश में शामिल अन्य लोगों की कड़ियों को जोड़ रही है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×