हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के विकास कार्यों को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। सेक्टर-16 स्थित सनफ्लैग चौक के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने विकास में बाधा उत्पन्न करने वालों की तुलना पौराणिक काल के राक्षसों से कर दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस तरह प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों की तपस्या में राक्षस विघ्न डालते थे, ठीक उसी तरह आज भी कुछ 'आधुनिक राक्षस' फरीदाबाद के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं।
सपनों का फरीदाबाद बनकर रहेगा: विपुल गोयल
सनफ्लैग चौक पर स्थानीय निवासियों द्वारा फूल-मालाओं से किए गए जोरदार स्वागत के बाद कैबिनेट मंत्री ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कोई कितनी भी बाधाएं खड़ी कर ले, फरीदाबाद का विकास रुकने वाला नहीं है। उन्होंने सनफ्लैग चौक के सौंदर्यीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस भव्यता से इस चौक को चमकाया गया है, उसी तरह उनके सपनों का आधुनिक फरीदाबाद पूरी तरह बनकर तैयार होगा।
डिप्टी मेयर चुनाव पर पार्षदों को नसीहत
नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर चल रही खींचतान पर भी कैबिनेट मंत्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने पार्षदों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर इस चुनाव को लेकर सभी पार्षद एकमत नहीं हो पाते हैं, तो यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने हाल ही में फाइनेंस कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति की है, ठीक उसी तरह वे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की भी सीधी नियुक्ति कर सकते हैं।
कृष्णपाल गुर्जर के बयान पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा पूरे हरियाणा के नगर निगमों की जांच कराने की मांग पर विपुल गोयल ने कहा कि इससे पहले उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार की जांच की बात कही थी, जिस पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर गुर्जर की मंशा पूरे हरियाणा के नगर निगमों की जांच कराने की है, तो वह इस विषय पर मुख्यमंत्री से खुद बात करेंगे। कृष्णपाल गुर्जर को अपना बड़ा भाई और कद्दावर नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी उचित और नियमानुसार होगा, वह कदम जरूर उठाया जाएगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?