हरियाणा नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने की राह पर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी जिले के गुजरानी स्थित चौधरी बंसी लाल सिविल एयरोड्रम पर देश के पहले स्वदेशी टू-सीटर लग्जरी जायरोकॉप्टर 'शत्रुजीत' का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद जायरोकॉप्टर की सीट पर बैठकर इसकी तकनीकी विशिष्टताओं और नियंत्रण प्रणाली की जानकारी ली। यह कदम न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के विमानन क्षेत्र को 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत वैश्विक पटल पर नई पहचान देगा।
'शत्रुजीत' जायरोकॉप्टर: सेनाओं की पहली पसंद
इस अत्याधुनिक और बेहद आधुनिक लग्जरी श्रेणी के टू-सीटर जायरोकॉप्टर की अनुमानित लागत लगभग ₹2.5 करोड़ है। 'शत्रुजीत' की असेंबलिंग और इसके कई महत्वपूर्ण कलपुर्जों का निर्माण पूरी तरह से भारत में ही किया जाएगा। भारतीय वायु सेना, आईटीबीपी और देश की विभिन्न सुरक्षा सेनाओं ने लगभग 1,400 'शत्रुजीत' जायरोकॉप्टरों की मांग की है।
https://www.instagram.com/reel/DZuHHXxybJx/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
देश का पहला प्लांट
हरियाणा में भारत का पहला जायरोकॉप्टर असेंबली एवं मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित होने जा रहा है, जिससे रक्षा और नागरिक सुरक्षा क्षेत्रों में विदेशों पर निर्भरता खत्म होगी।
गुजरानी हवाई पट्टी को मिले 31 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरे के दौरान भिवानी की गुजरानी हवाई पट्टी पर ₹31 करोड़ की भारी लागत से तैयार हुए नए इंफ्रास्ट्रक्चर का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके तहत जोड़ी गई मुख्य सुविधाएं :
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) भवन: जहाजों के सुरक्षित आवागमन, सटीक संचालन और ठहराव को सुनिश्चित करने के लिए हाई-टेक एटीसी बिल्डिंग.नवनिर्मित हैंगर और सुरक्षा: विमानों के सुरक्षित रखरखाव के लिए बड़े हैंगर और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए नई सुरक्षा चौकी।
अन्य जनसुविधाएं: एयरोड्रम स्टाफ और ट्रेनी पायलटों के लिए एक आधुनिक नई कैंटीन का निर्माण।
ट्रेनी पायलटों का सम्मान और उड़ान का गौरवमयी इतिहास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार युवाओं का हौसला बढ़ाया। 200 घंटे की सफल उड़ान पूरी करने वाले ट्रेनी पायलटों को मुख्यमंत्री ने खुद बैज लगाकर सम्मानित किया। चौधरी बंसी लाल सिविल एयरोड्रम से अब तक कुल 120 पायलट अपना कड़ा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर देश-विदेश में सेवाएं देने के लिए तैयार हो चुके हैं।
हिसार बनेगा 'MRO हब', नए हवाई रूटों की जल्द होगी शुरुआत हरियाणा सरकार विमानन क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है, विमानों के Maintenance, Repair, and Overhaul - MRO के लिए विदेशों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से हिसार को एक बड़े विमानन एमआरओ हब के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में हिसार से चंडीगढ़, जयपुर और अयोध्या के रूटों पर हवाई सेवाएं सफलतापूर्वक चालू हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि बहुत जल्द ही हिसार से जम्मू, अहमदाबाद और दिल्ली के लिए भी नई उड़ान सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?