केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल पहुंचे। यहाँ वे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह विशेष कार्यक्रम केंद्र की भाजपा सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर एक भव्य चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक भगवान दास और पार्टी के पदाधिकारियों ने किया मनोहर लाल का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
कांग्रेस के 55 सालों पर भारी भाजपा के 18 साल
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विपक्षी दलों पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कुल 18 साल का शासनकाल, कांग्रेस राज के 55 वर्षों पर पूरी तरह भारी है। उन्होंने विचारधाराओं का अंतर स्पष्ट करते हुए कहा भाजपा की अंत्योदय नीति: हमारी विचारधारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त कर आगे बढ़ाने की है।
करनाल से दिल्ली सिर्फ 1 घंटे में: रैपिड रेल को मिलेगी हरी झंडी
वामपंथी विचारधारा केवल ऊपर पहुंचे व्यक्ति को खींचकर नीचे लाने का काम करती है। मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का ऐतिहासिक काम किया है।हरियाणा के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री ने एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर तीन नए रैपिड रेल कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद करनाल से दिल्ली का सफर बेहद सुगम हो जाएगा। यात्री केवल 1 घंटे में करनाल से देश की राजधानी दिल्ली पहुंच सकेंगे।
उज्जैन सिंहस्थ कुंभ 2028 और मध्य प्रदेश के लिए मेगा प्रोजेक्ट्स
केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश के विकास और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर भी बड़ी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि साल 2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में 'सिंहस्थ महाकुंभ' का आयोजन होने जा रहा है। सिंहस्थ कुंभ के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए वहाँ के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर 25 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने इंदौर और उज्जैन के बीच एक नए अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड हाईवे का शिलान्यास किया है। इस नए हाईवे के निर्माण पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे दोनों प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी और व्यापार को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?