इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत में दो बड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण बयान दिए हैं। उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने वाली राज्य स्तरीय रैली की तारीख में बदलाव की घोषणा की है, साथ ही गांव चैनत (चानौत) में चल रहे पानी के धरने को लेकर सरकार पर तीखा तंज कसा है।
ताऊ देवीलाल जयंती रैली की तारीख बदली: अब 27 सितंबर को होगी
अभय सिंह चौटाला ने बताया कि हर साल 25 सितंबर को मनाई जाने वाली जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में इस बार मेवात (नूंह) में 'सम्मान दिवस रैली' का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 25 सितंबर को शुक्रवार (जुम्मे का दिन) होने के कारण मेवात के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रैली को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह विशाल रैली 27 सितंबर को मेवात की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित की जाएगी।
चैनत गांव के धरने पर सरकार पर तीखा कटाक्ष: 'सौ प्याज भी खाएंगे और सौ जूत भी'
हिसार के गांव चैनत में पेयजल किल्लत और टी-कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे धरने का अभय चौटाला ने पुरजोर समर्थन किया। सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा लोगों को बिना वजह धरनों पर बैठाना, परेशान करना और उनकी जायज मांगों को लटकाना इस सरकार की पुरानी आदत बन चुकी है। सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार की हालत वैसी ही है कि "इन्हें सौ प्याज भी खाने हैं और सौ जूत भी खाने हैं।" यानी सरकार पहले जनता को तंग करती है, बदनामी झेलती है और आखिर में दबाव में आकर काम करती है।
टी-कनेक्शन लगकर रहेगा
चौटाला ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि चैनत गांव में पानी का 'टी-कनेक्शन' हर हाल में लगेगा, इसे कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। सरकार को आखिरकार झुकना ही पड़ेगा और ग्रामीणों को उनका हक देना ही होगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?