हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला मंगलवार को राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए निर्विरोध चुने गए। राज्यसभा चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारी साकेत कुमार (आईएएस) ने उन्हें विजयी घोषित करते हुए सर्टिफिकेट सौंपा। बराला का राज्यसभा कार्यकाल 3 अप्रैल से शुरू होगा। इसके बाद ही वे राज्यसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकेंगे।
सीएम का जताया आभार, लिया आशीर्वाद
राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और आभार जताया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी बराला को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बराला राज्यसभा में हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे। सांसद निर्वाचित होने पर बराला ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी समेत शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।
हरियाणा भाजपा में खुशी का माहौल
राज्यसभा में सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल पूरा होने पर रिक्त हुए स्थान पर भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की उपस्थिति में बराला ने अपना नामांकन दाखिल किया था। सुभाष बराला के विरोध में कांग्रेस व अन्य किसी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा, इसलिए मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी साकेत कुमार ने बराला को निर्वाचित घोषित कर दिया। सुभाष बराला के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित किए जाने पर हरियाणा भाजपा में खुशी का माहौल है।
सीएम ने दी शुभकामनाएं
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सुभाष बराला को बधाई देते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा, ''सार्वजनिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाकर, आप राष्ट्र की समृद्धि और भलाई में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
related
दिल्ली ब्लास्ट : बाबरी मस्जिद का बदला चाहते थे आतंकी, दिल्ली सहित कई जगह थी धमाके की योजना, 32 कारों का किया था इंतजाम
सुनो गौर से दुनिया वालों..बुरी नज़र न हम पे डालो...अब चलती ट्रेन से होगा दुश्मनों पर अटैक, अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण
लगातार बढ़ रही है भारतीय नौसेना की ताकत, रक्षा मंत्री ने 'उदयगिरि और हिमगिरि' को नौसेना में किया शामिल
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम