कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून पहुंच रहे हैं, जहां वे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत देशभर के विद्यार्थियों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। सिरसा की सांसद और उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने इस बात की पुख्ता जानकारी देते हुए देश में पेपर लीक और भर्ती घोटालों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
युवाओं और छात्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक बड़ा अभियान शुरू
देश के युवाओं और छात्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। वहां वे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से रूबरू होंगे। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी के इस दौरे की पुख्ता पुष्टि की है और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्तमान समय में देश के छात्रों और उनके रोजगार से जुड़ा मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में ही है। पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया।
पेपर लीक से टूटती हैं हजारों परिवारों की उम्मीदें
कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने छात्रों की दुर्दशा और देश की शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश में छात्रों से जुड़ा मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश का भविष्य उसके विद्यार्थी हैं। लाखों छात्र-छात्राएं और उनके परिवार बेहतर शिक्षा एवं रोजगार की उम्मीद लेकर वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने उनके सपनों को गहरी चोट पहुंचाई है।
'उन्होंने प्रश्नपत्र लीक होने के दर्द को बयां करते हुए आगे कहा 'जब किसी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होता है तो केवल एक परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि हजारों परिवारों की उम्मीदें टूट जाती हैं। मेहनत करने वाले युवाओं का मनोबल गिरता है, अनेक विद्यार्थी निराशा का शिकार हो जाते हैं और कुछ तो आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने पर भी मजबूर हो जाते हैं। यह स्थिति देश की शिक्षा व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।"
आयोजक एवं तैयारियों की कमान
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस की शीर्ष लीडरशिप इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इस दौरे को लेकर उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों के छात्रों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस इस कार्यक्रम के जरिए देशव्यापी स्तर पर युवाओं की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक उठाने की रणनीति बना रही है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?