सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्र सरकार से मिले ठोस आश्वासनों के बाद उन्होंने शुक्रवार तड़के 24 जुलाई को जूस पीकर अपनी भूख हड़ताल खत्म की।
रात करीब 12:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मेदांता अस्पताल पहुंचे
नीट परीक्षा विसंगतियों और पेपर लीक मामलों को लेकर पिछले 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने आईसीयू (ICU) में भर्ती वांगचुक से मुलाकात की, उनकी सेहत का हाल जाना और फिर उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो और लेह-लद्दाख के अपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे।
सरकार के इन बड़े आश्वासनों पर बनी सहमति
केंद्र सरकार और सोनम वांगचुक के बीच लंबी बातचीत के बाद कई मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया।
पुलिस केस दर्ज नहीं किया जाएगा : जेपी नड्डा ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ कोई पुलिस केस दर्ज नहीं किया जाएगा।
परीक्षा सुधार और पेपर लीक का हल : सरकार ने संसद में परीक्षा सुधारों और पेपर लीक के पुख्ता समाधान के लिए विस्तृत चर्चा कराने का भरोसा दिया है।
पीड़ितों को मुआवजा : हाल ही में नीट पेपर लीक के तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को उपयुक्त मुआवजा देने पर सरकार सकारात्मक रूप से विचार कर रही है।
कड़े प्रशासनिक कदम : इससे पहले सरकार ने शिक्षा सचिव को हटाने, पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के कदम उठाए हैं।
लोकतंत्र में संवाद ही सबसे बड़ा समाधान : सोनम वांगचुक
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा की देश में संभावित हिंसा को टालने और लंबी बातचीत के बाद मैंने अपना अनशन समाप्त किया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद ही किसी भी समस्या का सबसे प्रभावी समाधान है।" उन्होंने देश के युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे सतर्क रहें लेकिन किसी भी तरह की हिंसा को न पनपने दें। उन्होंने अपनी पत्नी और देश भर से मिले समर्थन (65 सांसदों के हस्ताक्षर सहित) के लिए सभी का आभार जताया।
पीएम मोदी ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना, 11 किलो घट गया था वजन
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए खुशी जताई। पीएम मोदी ने कहा, 'मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह का पालन करें और जल्द से जल्द अपनी सेहत और पुराना वजन वापस पाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।' बता दें कि 28 जून से शुरू हुई इस भूख हड़ताल के कारण वांगचुक की तबीयत काफी बिगड़ गई थी और उनका वजन लगभग 11 किलोग्राम कम हो गया था। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उन्हें पहले सफदरजंग और फिर बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?