loader
The Haryana Story | हुड्डा का भाजपा पर चौतरफा हमला, बोले- 'मौजूदा सरकार की खेल नीति पूरी तरह फ्लॉप' राज्य में तुरंत लागू हो 'पदक लाओ, पद पाओ'

हुड्डा का भाजपा पर चौतरफा हमला, बोले- 'मौजूदा सरकार की खेल नीति पूरी तरह फ्लॉप' राज्य में तुरंत लागू हो 'पदक लाओ, पद पाओ'

योग्य खिलाड़ियों को नौकरी न देना अन्याय, कांग्रेस शासनकाल की ऐतिहासिक खेल नीति को फिर से बहाल करने की पुरजोर मांग

झज्जर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। उन्होंने विशेष रूप से राज्य के खिलाड़ियों की स्थिति और राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरा। हुड्डा ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार की खेल नीति पूरी तरह फ्लॉप रही है। खिलाड़ियों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है, इसलिए राज्य में एक नई और पारदर्शी नीति लाना बेहद जरूरी हो गया है। इस दौरान उनके साथ विधायक गीता भुक्कल, कुलदीप वत्स और भारत भूषण बत्रा भी मौजूद रहे।

पदक लाओ, पद पाओ' नीति की मांग

हुड्डा ने मांग की कि कांग्रेस सरकार के समय की 'पदक लाओ, पद पाओ' नीति को दोबारा लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने कई योग्य खिलाड़ियों को नौकरियां नहीं दी हैं, जिससे उनके साथ अन्याय हो रहा है। पदक विजेताओं को बिना देरी किए सीधे रोजगार मिलना चाहिए। हुड्डा ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने वाले खिलाड़ियों को सरकार कम से कम डीएसपी के पदों पर तुरंत नियुक्त करे। कॉमनवेल्थ और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश के कुल पदकों में से लगभग 70% हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं। हुड्डा ने कहा कि इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों की दिन-रात की कड़ी मेहनत को जाता है, न कि सरकार की नीतियों को।

राहुल गांधी और पप्पू यादव पर FIR का मामला, एफआईआर पर तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव पर दर्ज हुई एफआईआर के सवाल पर हुड्डा ने सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा पहले भी पता नहीं ऐसी कितनी एफआईआर हुई हैं। उन्होंने इसे विपक्ष को दबाने की राजनीतिक कार्रवाई करार दिया। इस अवसर पर उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल,बादली विधायक कुलदीप वत्स,रोहतक विधायक भारत भूषण बत्रा और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय यादव सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक कार्यक्रमों में भी उन्होंने लोगों से मुलाकात कर विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

Join The Conversation Opens in a new tab
×