कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि वे कोई राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे, बल्कि उनकी संस्था एक पॉलिटिकल प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक के दौरान दीपके ने कहा कि देश को इस समय किसी नई राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक मजबूत जन-आंदोलन और जवाबदेही की जरूरत है।नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर 36 दिनों के सफल आंदोलन और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, सीजेपी ने अपनी आगे की रणनीति का पुख्ता ऐलान कर दिया है।
चुनावी राजनीति से तौबा, व्यवस्था सुधार पर फोकस
कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि वे चुनावी राजनीति के दंगल में नहीं उतरेंगे। दीपके ने कहा भारत में पहले से ही 750-800 राजनीतिक पार्टियां मौजूद हैं, लेकिन फिर भी जनता का दर्द कम नहीं हुआ। ऐसे में एक और नई पार्टी बनाना समस्या का समाधान नहीं है। हमारा मकसद चुनाव लड़कर विधायक या सांसद बनना नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों पर जनता के हक में दबाव बनाना है।
लोकतांत्रिक संस्थाओं पर घटते भरोसे पर जताई चिंता
अभिजीत दीपके ने देश की मौजूदा व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज जनता का भरोसा कई महत्वपूर्ण संस्थाओं से उठ चुका है। चाहे राजनीतिक व्यवस्था हो, न्यायपालिका हो, मीडिया हो या चुनाव आयोग इन सभी जगहों पर जवाबदेही और तटस्थता बहाल करने की जरूरत है। नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ उनका आंदोलन इसलिए सफल रहा क्योंकि युवा अपनी राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए थे।
अब झारखंड के छात्र आंदोलन को समर्थन और 'E20 पेट्रोल' का मुद्दा
सीजेपी ने महाराष्ट्र में अपनी रणनीतिक बैठक के बाद दो बड़े आगामी कदमों का ऐलान किया है। झारखंड में राज्य भर्ती परीक्षाओं (JPSC/JSSC) में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सीजेपी ने खुला समर्थन दिया है और दीपके जल्द ही छात्रों से मिलने रांची जाएंगे। संस्था अब युवाओं की बेरोजगारी के साथ-साथ सरकार की E20 पेट्रोल नीति और महंगे होते ईंधन व शिक्षा के खिलाफ देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाएगी। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आगे भी इस आंदोलन के मार्गदर्शक बने रहेंगे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?