कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' Ask Me Anything - AMA सेशन की शुरुआत की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' और इंस्टाग्राम पर युवाओं को आमंत्रित करते हुए लिखा, 'छात्रों और जेन-जी, मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं। इंस्टाग्राम पर मुझसे कोई भी सवाल पूछिए और मैं ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा।'
'मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं' - राहुल गांधी'
देश की युवा आबादी यानी Gen-Z तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और नई पहल की है। राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सत्र शुरू किया है, जिसके जरिए छात्र और युवा सीधे उनसे जुड़कर अपनी मनचाही बात पूछ सकते हैं। राहुल गांधी ने युवाओं को न्योता देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लिंक साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्र और जेन-जी सीधे इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने सवाल उन तक भेजें। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह इस सत्र के दौरान युवाओं के अधिक से अधिक सवालों के व्यक्तिगत रूप से जवाब देने का प्रयास करेंगे।
'क्या आप बैटमैन हैं?' सवाल का मिला मजेदार जवाब
इस 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र की शुरुआत होते ही युवाओं ने राहुल गांधी से बेहद अनोखे और मजेदार सवाल पूछने शुरू कर दिए। जब एक यूजर ने उनसे मजाकिया लहजे में पूछा, 'क्या आप बैटमैन हैं?" तो राहुल गांधी ने भी उसी अंदाज में चुटकी लेते हुए जवाब दिया, 'बस इतना समझ लीजिए कि किसी ने भी मुझे और बैटमैन को कभी एक साथ एक ही कमरे में नहीं देखा है!' राहुल गांधी का यह मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लगातार मीम्स बन रहे हैं।
संविधान और दर्शन पर भी खुलकर की बात
सिर्फ मजाकिया ही नहीं, युवाओं ने राहुल गांधी से गंभीर सवाल भी पूछे। एक यूजर ने जब उनसे पूछा कि उन्हें कौन सा फिलॉसफी सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, तो उन्होंने बेहद संजीदगी से जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहा, 'उन सभी विभिन्न फिलॉसफ़ीज़ ने मुझे प्रभावित किया है जिन्होंने हमारे देश के संविधान को आकार दिया है, चाहे वह भगवान बुद्ध हों, गुरु नानक देव, बसवन्ना जी, शंकरदेव जी, धरती आबा बिरसा मंडा, पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फुले, नारायण गुरु जी, बाबासाहेब आंबेडकर या फिर महात्मा गांधी।'
छात्र आंदोलनों और पेपर लीक विवाद के बीच बड़ी पहल
राहुल गांधी की यह सोशल मीडिया पहल ऐसे समय में आई है जब उन्होंने हाल ही में दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की थी। उन्होंने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों की आवाज दबाने और उन पर पुलिसिया कार्रवाई कराने का गंभीर आरोप भी लगाया था। इस डिजिटल आउटरीच को राजनीति के जानकार युवाओं के बीच पैठ बनाने और उनकी समस्याओं को सीधे समझने की एक बड़ी रणनीति के रूप में देख रहे हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?