हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां क्षेत्र के गांव मेहूवाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आंगनबाड़ी वर्कर ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ वाटर टैंक में कूदकर अपनी जान दे दी। इस दुखद घटना की मुख्य वजह पति की नशे की लत और घरेलू क्लेश को माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सुदेश (31 वर्ष, आंगनबाड़ी वर्कर), बेटी ज्योति (9 वर्ष) और बेटा वनित (7 वर्ष) रूप में हुई है।
नशे की लत और क्लेश बनी वजह
स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, मृतका सुदेश का पति संदीप गंभीर रूप से नशे का आदी है। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव और झगड़ा रहता था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच भारी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति ने सुदेश पर काफी देर तक चिल्लाकर उसे प्रताड़ित किया था। रोज-रोज के इस क्लेश और मानसिक तनाव से तंग आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। गांव में आंगनबाड़ी वर्कर के रूप में कार्यरत 31 वर्षीय सुदेश ने अपने दो बच्चों 9 साल की बेटी ज्योति और 7 साल के बेटे वनित के साथ घर के बरामदे में बने 10 फीट गहरे वाटर टैंक में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में मां और दोनों मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था
जिस समय सुदेश ने बच्चों के साथ वाटर टैंक में छलांग लगाई, उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था उसका पति संदीप रेलवे स्टेशन पर लोगों को पानी पिलाने की सेवा के लिए गया हुआ था, जबकि सास भी घर से बाहर थी। जब आसपास के पड़ोसियों को अनहोनी का अहसास हुआ और उन्होंने कुंड में देखा तो तुरंत तीनों को बाहर निकाला गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सुदेश, ज्योति और वनित को मृत घोषित कर दिया।
शादी के 12 साल बाद उजड़ा परिवार
लव मैरिज के बाद शुरू हुई गृहस्थी का बेहद दर्दनाक अंत हुआ। 12 साल पहले प्रेम विवाह के बंधन में बंधे इस परिवार का ऐसा अंत देखकर पूरा गांव स्तब्ध है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर विभिन्न पहलुओं से बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष के बयानों और प्राथमिक सबूतों के आधार पर पति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?