पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का भव्य आगाज किया है, जिसके तहत अगस्त और सितंबर 2026 के दौरान पूरे पंजाब में कुल 41 शो बिल्कुल मुफ्त दिखाए जाएंगे।
जीवंत अभिनय ने पहले ही शो में दर्शकों का मन मोह लिया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली के एक खचाखच भरे सभागार में प्रसिद्ध नाट्य प्रस्तुति ‘हमारे राम’ के उद्घाटन शो में शिरकत कर इस राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत की। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अभिनेता आशुतोष राणा मुख्य भूमिका (रावण के चरित्र) में नजर आ रहे हैं, जिनके जीवंत अभिनय ने पहले ही शो में दर्शकों का मन मोह लिया।
पंजाब के इन 12 शहरों में आयोजित होंगे शो
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे ये नाटक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सनातन संस्कृति और रामायण के अनकहे अध्यायों को आम जनता तक पहुँचाएंगे। यह शो मुख्य रूप से पंजाब के 12 प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे। मोहाली शुरुआत हो चुकी है, इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, बठिंडा, होशियारपुर, पटियाला, संगरूर, फिरोजपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, खन्ना व अन्य कई क्षेत्र शामिल है।
जनता के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त: हर वर्ग उठा सकेगा लुत्फ
मान सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य के आम लोगों, परिवारों और खासकर बच्चों को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने के लिए सभी 41 शो पूरी तरह से नि:शुल्क रहेंगे। इसके लिए जनता से कोई टिकट शुल्क नहीं लिया जाएगा ताकि समाज का हर वर्ग इस बेहतरीन कला और धार्मिक संदेश का गवाह बन सके।
क्या है सरकार का मुख्य उद्देश्य?
मुख्यमंत्री मान के अनुसार, आज के दौर में जब सामाजिक सद्भाव और आपसी सम्मान की जरूरत सबसे ज्यादा है, भगवान श्री राम के आदर्श मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक विरासत से जोड़ना है।' फेलिसिटी थिएटर' द्वारा निर्मित और गौरव भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह नाटक वाल्मीकि रामायण पर आधारित है, जो दर्शकों के सामने सत्य, धर्म, करुणा और एकता के संदेश को बेहद प्रभावी ढंग से पेश करता है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब गुरुओं-पीरों की पवित्र धरती है। इससे पहले सरकार ने 'एक शाम शिव के नाम' कार्यक्रम कराया था और जल्द ही श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पुरब को समर्पित बड़े समागम भी कराए जा रहे हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?