loader
The Haryana Story | PM मोदी से मिले कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट्स: गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर साक्षी चौधरी ने बनाया वीडियो, बोलीं- "प्रधानमंत्री बहुत ही हम्बल हैं"

PM मोदी से मिले कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट्स: गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर साक्षी चौधरी ने बनाया वीडियो, बोलीं- "प्रधानमंत्री बहुत ही हम्बल हैं"

वायरल वीडियो में साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री की सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ की

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को दिल्ली में मुलाकात की। इस खास मुलाकात में कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले 11 मेडलिस्ट खिलाड़ी भी शामिल हुए.मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। खासकर हरियाणा के भिवानी के धनाना गांव की रहने वालीं और महिलाओं की 51 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने पीएम मोदी के साथ एक खास सेल्फी वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साक्षी चौधरी ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल वीडियो में साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री की सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ की। वीडियो में साक्षी कहती नजर आ रही हैं। 'हेलो फ्रेंड्स, मैं हूं साक्षी चौधरी. आज हम सब कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल विजेताओं को हमारे माननीय पीएम सर ने बुलाया है और हमें इस बात पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हमें इनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, ये बहुत ही हम्बल (विनम्र) हैं। सर, आप कुछ बोलें..."पीएम मोदी का मूलमंत्र 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' साक्षी के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्कुराते हुए वीडियो में देश के एथलीटों को बढ़ावा देने वाला अपना खास मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा 'जो खेलेगा, वो खिलेगा! Always Cheer 4 Bharat. भारत माता की जय!'

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा

इसके बाद वहां मौजूद हरियाणा के अन्य मेडलिस्ट और खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश के साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह देश भक्ति के रंग में रंग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस मुलाकात और संवाद के वीडियो को अपने सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। खेल प्रेमियों और आम जनता द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि हरियाणा के 11 मेडल विजेताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। भिवानी की साक्षी ने ग्लासगो CWG 2026 में 51kg बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है। देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए पीएम ने 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' का नारा बुलंद किया। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×