
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी 5 राज्यों में मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस गठबंधन का ऐलान आज दिल्ली में कांग्रेस और आप नेताओं ने मिलकर किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन में एक साथ चुनाव लड़ने के लिए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। दोनों दलों के नेताओं ने ऐलान किया है कि वह पंजाब को छोड़कर हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा और गुजरात में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस 9 और आप 1 सीट से लड़ेगी चुनाव
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग को लेकर जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं जिनमें कांग्रेस 9 और आप 1 सीट यानि कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा और चंडीगढ़ की सीटों को लेकर कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन
कांग्रेस महासचिव एवं सांसद मुकुल वासनिक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा और चंडीगढ़ की सीटों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। हरियाणा की 10 सीटों में से 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ सीट की बात करें तो यह भी कांग्रेस के खाते में गई है। वहीं हरियाणा की 10 सीटों में से एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। यह सीट कुरुक्षेत्र है।
वहीं दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं जिनमें आप चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। वहीं कांग्रेस 3 सीटों चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही कांग्रेस और आप में गुजरात, चंडीगढ़ और गोवा में सीटों को लेकर भी शेयरिंग की घोषणा हुई।
आने वाले चुनाव में हम एक होकर चुनाव लड़ेंगे
सीट बंटवारे के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आज देश जिस स्थिति से गुजर रहा है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। भाजपा सरकार एक-एक करके सभी संस्थाओं को खत्म कर रही है। चुनाव में जिस प्रकार चोरी हो रही है और जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। जिस तरह से किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है, ऐसे में देश को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक छोटे-छोटे हितों की बजाय देश के हितों को ध्यान में रखकर यह गठबंधन किया गया है। हमारा गठबंधन में आने का उद्देश्य यही है कि देश सर्वोपरी है, न कि पार्टी। आने वाले चुनाव में हम एक होकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन के आधार पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।
किस सीट से कौन सी पार्टी लड़ेगी चुनाव
- दिल्ली (7 सीट) : कांग्रेस-3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।
- गुजरात (26 सीट) : कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर) पर चुनाव लड़ेगी।
- हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।
- गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
- चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ