2019 के हरियाणा प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में 10 विधायकों वाली पार्टी के स्वार्थी लोगों ने बीजेपी के साथ मिलकर प्रदेश को विभिन्न रूप से लूटने का काम किया। उन्होंने अपने साढ़े साल के कार्यकाल में जितने घोटाले किए हैं उन घोटालों की बीजेपी इसलिए जांच नहीं करवा रही कि बीजेपी के लोग भी उनमें शामिल हैं और कहीं उनके लोग न पकड़े जाएं, इसलिए उनकी जांच नहीं करवाई जा रही।
उन 10 विधायकों वाली पार्टी के नेताओं को केवल जेल के अंदर ही जगह मिलेगी
उक्त आरोप इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने इनेलो के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह जांगड़ा, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, हलका अध्यक्ष राजेश झटीपुर और अन्य इनेलो पदाधिकारी और कार्योनकर्ताओं के द्वारा आयोजित करवाए गए इनेलो की जनसभा के दौरान उपस्थित इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लगाए। अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी के साथ मिलकर करीब साढ़े वर्षों तक सत्ता में रहने वाले एक पार्टी के नेताओं पर लगातार आरोप पर आरोप लगाते हुए कहा कि साढ़े वर्षों के दौरान उन्होंने जितने घोटाले किए अगर उन सब की निष्पक्षता से जांच की जाए तो उन 10 विधायकों वाली पार्टी के नेताओं को केवल जेल के अंदर ही जगह मिलेगी।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा अमित शाह से मिले!!
अभय सिंह चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर भी लगातार आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में एक सर्वे किया गया था, और उस सर्वे में यह कहा गया था कि कांग्रेस के 17 मौजूदा विधायक हारेंगे, लेकिन इस समय भाजपा ने ई.डी. की मदद लेकर पारसनाथ बिल्डर पर ई.डी. की रेड डलवाई और वहां पर जो दस्तावेज मिले उन दस्तावेजों में कहीं ना कहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम मिला, उस समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज हो गई थी और ई.डी. ने हुड्डा को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि उनको कहा गया कि अगर वह गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं तो वह बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं से मिले तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि इस बात को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा अमित शाह से मिले और अमित शाह ने भूपेंद्र सिंह को हुड्डा को कहा कि अगर वह जेल जाने से बचना चाहते हैं तो वह 30 टिकटों का जल्दी एलान करवा दें, इस बात को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा तुरंत राहुल गांधी से मिले और हुड्डा ने राहुल गांधी से कहा कि हमें खबर मिली है कि हमें जल्द ही टिकटों का ऐलान कर देना चाहिए नहीं तो हमारे कुछ विधायक भाग जाएंगे और पार्टी में भगदड़ मच जाएगी, क्योंकि कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
लुका-छिपी के खेल में बीजेपी ने हुड्डा को मोहरा बनाया
अभय सिंह चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर एक के बाद एक आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा के राहुल को यह कहने के बाद राहुल ने रातों-रात कहा कि अनाउंसमेंट कर दो और 30 विधायकों की टिकटों का ऐलान कर दिया गया और ऐलान करने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि हम बीजेपी की सरकार बनाएंगे और हमने पूरे इंतजाम कर लिए हैं, कुल मिलाकर इस लुका-छिपी के खेल में बीजेपी ने हुड्डा को मोहरा बनाकर तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अब प्रदेश की जनता कांग्रेस और बीजेपी की इस तरह की चाल को अच्छी तरह से समझ चुकी है और अब हरियाणा प्रदेश की जनता ताऊ देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला के राज को याद कर रही है कि जिस समय लोगों को न्याय मिलता था।
हमारी सरकार आएगी तो सभी लोगों को काम की दृष्टि से समान रूप से देखा जाएगा
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो के राज में किसानों को उनकी फसल बेचने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ते थे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जो अपराधी और 10 नंबरी होता है उनके अंगूठे लगते आए हैं, लेकिन भाजपा के राज में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसान अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी में जाए और उनके अंगूठे लगवा कर उनकी फसलों को बेचा जाए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो किसानों के अंगूठे लगने तो दूर की बात है, किसानों को अपनी फसलों को बेचने के लिए मंडियों में भी नहीं जाना पड़ेगा, खेतों में ही उनकी फसलों की खरीद की जाएगी, इसके अलावा छोटे दुकानदार, मजदूर, व्यापारी और अन्य सभी लोगों को काम की दृष्टि से सम्मान रूप से देखा जाएगा और सबको सुरक्षा की लिहाज से भी एक समान रखकर बहन और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस एक बार इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से वह ताऊ देवीलाल और चौटाला का पुराना समय लोगों को फिर देने का काम किया जाएगा।
नूहू में इनेलो की प्रदेश स्तर की रैली में भाग लेने के लिए लोगों को न्यौता दिया
इस अवसर पर रामपाल माजरा ने भी अपने विचारों को लोगों के बीच में सांझा किया। उन्होंने भाजपा पर एक के बाद एक आरोप लगाते हुए भाजपा को लुटेरी और भ्रष्ट सरकार कहा। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी जननायक जनता पार्टी छोड़कर इनेलो में अपनी आस्था जताई तो अभय सिंह चौटाला ने उनको इनेलो के पटके पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के काफी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में पहुंचकर इनेलो के साथ चलने का वायदा किया।
अभय सिंह चौटाला ने आगामी 27 सितंबर को नूहू में इनेलो की प्रदेश स्तर की रैली में भाग लेने के लिए लोगों को न्यौता दिया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह जांगड़ा, जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी, भरत सिंह छौक्कर, हलका अध्यक्ष राजेश झटीपुर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोज जौरासी, कृष्ण भुकर, महासिंह गाहल्याण, राजेश कुहाड़, प्रेमलता छौक्कर के अलावा काफी संख्या में इनेलो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?