प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से ‘नमो क्रिकेट लीग’ का आयोजन सिरसा में किया जा रहा है। ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ के संदेश के साथ होने वाली इस क्रिकेट चैंपियनशिप में 19 से 23 सितंबर तक जेसीडी विद्यापीठ के मैदान पर करीब 200 टीमें 188 मुकाबलों में अपना दमखम दिखाएंगी।
उद्देश्य : युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना
लीग को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कोऑर्डिनेटर सुनील बामनिया ने चैंपियनशिप की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के नेतृत्व में इस विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है।
32 जोन में होगा आयोजन
सुनील बामनिया ने बताया कि प्रतियोगिता को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए पूरे उत्तर भारत को 32 जोन में विभाजित किया गया है। सिरसा जोन में होने वाले 188 मुकाबलों के बाद विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पंचकूला भेजा जाएगा। वहां सभी 32 जोन की विजेता टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
सिरसा विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार
सिरसा जोन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय मुख्य मुकाबलों में विजेता टीम को 21 लाख रुपये, उपविजेता को 11 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख रुपये और चौथे स्थान की टीम को 2.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं।
10 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन
जेसीडी विद्यापीठ के मैदान में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पिच और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। 19 सितंबर से शुरू होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। आयोजकों ने जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और खेल के माध्यम से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान का हिस्सा बनें।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?