हिसार। संत रामपाल ने देश-दुनिया के धर्मगुरुओं, आचार्यों और मठाधीशों को शास्त्रों के आधार पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। संत रामपाल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्तावित शास्त्रार्थ में वेद, श्रीमद्भगवद्गीता और अन्य धार्मिक ग्रंथों के आधार पर आध्यात्मिक ज्ञान और उसकी व्याख्या पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का प्रसारण 3 और 4 अक्टूबर 2026 को किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस चुनौती का सबसे चर्चित पहलू 50 लाख रुपये का इनाम है। रिपोर्ट के अनुसार रामपाल ने कहा है कि यदि कोई धर्मगुरु या शास्त्री प्रमाणित धार्मिक ग्रंथों के आधार पर उनके बताए ज्ञान को गलत साबित कर देता है, तो उसे 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, रामपाल की ओर से कहा गया है कि यदि उनका पक्ष शास्त्रों के अनुरूप साबित होता है तो वे इसके बदले किसी इनाम या दक्षिणा की मांग नहीं करेंगे।
किन ग्रंथों पर होगी चर्चा?
जानकारी मुताबिक रामपाल की चुनौती के हवाले से बताया गया है कि बहस केवल मौखिक दावों तक सीमित रखने के बजाय धार्मिक ग्रंथों के प्रमाणों के आधार पर करने की बात कही गई है। इसमें चारों वेद, श्रीमद्भगवद्गीता, 18 पुराण, वाल्मीकि रामायण, श्रीरामचरितमानस, महाभारत और श्रीमद्भागवत जैसे ग्रंथों को चर्चा का आधार बताए जाने की जानकारी सामने आई है। रामपाल की ओर से यह भी कहा गया है कि बहस के लिए किसी एक निर्णायक या जज की व्यवस्था नहीं होगी। उनके अनुसार दर्शक और आम जनता ही दोनों पक्षों की बात सुनकर अपने विवेक से निष्कर्ष निकालेंगे। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की ओर से कार्यक्रम को लेकर प्रचार भी किया जा रहा है।
3 और 4 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रसारण जारी
जानकारी के मुताबिक यह विशेष आध्यात्मिक चर्चा 3 और 4 अक्टूबर 2026 को शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रसारित किए जाने का दावा किया गया है। रिपोर्टों में साधना टीवी का नाम प्रसारण माध्यम के तौर पर सामने आया है। साथ ही, यदि कोई धर्मगुरु टीवी के माध्यम से शामिल नहीं हो पाता है तो YouTube या Instagram के जरिए अपना पक्ष रखने की बात भी कही गई है।
फिलहाल यह भी महत्वपूर्ण है कि उपलब्ध जानकारी में इस चुनौती को रामपाल की ओर से किया गया ओपन चैलेंज बताया गया है। किन-किन धर्मगुरुओं की ओर से इसे स्वीकार किया जाता है और बहस में कौन-कौन शामिल होता है, यह आगे स्पष्ट होगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?