किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टला हुआ है, वहीं किसान आंदोलन का आज 16वां दिन है। किसान दिल्ली कूच पर कल यानि 29 फरवरी को निर्णय लेंगे। इसके लिए किसानों ने गत दिवस अपने-अपने संगठनों के साथ मीटिंग की और अब 29 फरवरी को वे हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर संयुक्त बैठक करेंगे। इसके चलते आज 12 बजे के बाद के आसपास फिर इंटरनेट बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे हरियाणा के दो जिलों में आंशिक तौर पर खोला
गौरतलब है कि किसानों ने 29 फरवरी तक आंदोलन टालने की बात कही है। अब देखना होगा कि अब वे क्या निर्णय लेते हैं। इस बीच दिल्ली व हरियाणा में कुछ जगहों पर सीमाएं आंशिक तौर पर खोले जाने के बाद किसान आंदोलन कमजोर होता दिखने लगा है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को हरियाणा के दो जिलों में आंशिक तौर पर खोला गया है जिससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लाइन को दो हफ्ते बाद खोला
उधर कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लाइन को दिल्ली पुलिस ने लगभग दो हफ्ते बाद वाहनों के लिए खोला है। इस पर इलाके के लोगों ने खुशी जताई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शनिवार को ही सिंघु और टिकरी बॉर्डर को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अब दिल्लीवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा
उन्होंने बताया कि बॉर्डर खुलने के बाद भी दिल्ली में 24 घंटे पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। बता दें कि सिंघु और टिकरी बॉर्डर को 13 फरवरी को सील कर दिया गया था क्योंकि पंजाब के किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के साथ दिल्ली चलो मार्च शुरू किया था।
related
दिल्ली ब्लास्ट : बाबरी मस्जिद का बदला चाहते थे आतंकी, दिल्ली सहित कई जगह थी धमाके की योजना, 32 कारों का किया था इंतजाम
सुनो गौर से दुनिया वालों..बुरी नज़र न हम पे डालो...अब चलती ट्रेन से होगा दुश्मनों पर अटैक, अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण
लगातार बढ़ रही है भारतीय नौसेना की ताकत, रक्षा मंत्री ने 'उदयगिरि और हिमगिरि' को नौसेना में किया शामिल
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम