
प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात करने के लिए अंबाला स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे हैं। नायब सिंह सैनी ने वहां पहुंचने से पहले पूर्व मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंचते ही उनसे मुलाकात की है।
आज दोनों नेताओं का आमना-सामना हो ही गया
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व गृह मंत्री अनिल के बीच मुलाकात की कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच आज दोनों नेताओं का आमना-सामना हो ही गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला पहुंचकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि काफी हलचल के बाद आखिरकार प्रदेश के नए सीएम नायब सिंह सैनी गब्बर के दरबार पहुंच ही गए हैं।
अनिल विज ने बुके देकर किया सीएम का स्वागत
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी नाराज चल रहे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को मनाने के लिए अंबाला पहुंचे हैं। इससे पहले नायब सैनी के यहां पहुंचने पर अनिल विज ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोपा भेंट कर नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया। इसके बाद वह मुख्यमंत्री को लेकर घर के अंदर चले गए, जहां एक कमरे में दोनों के बीच बातचीत जारी है।
मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद दोनों के बीच नहीं हुई थी मुलाकात
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई बार बयान दे चुके थे कि वह अनिल विज के घर जाकर उनका आर्शीवाद लेंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद दोनों भाजपा नेताओं के बीच मुलाकात नहीं हुई थी। हालांकि नायब सिंह सैनी गत मंगलवार को भी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबाला पहुंचे थे। इस दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला अंबाला कैंट से होते हुए करनाल की तरफ निकल गया था। फिर विज चंडीगढ़ और मुख्यमंत्री करनाल में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में पहुंच गए थे। दोनों की मुलाकात पर वहीं पूर्ण विराम लग गया था।
भाजपा के अनन्य भक्त
फिर अनिल विज ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अगर मुख्यमंत्री उनके निवास पर आते तो वह उन्हें चाय पिलाते। उन्होंने दोबारा दोहराते हुए कहा था कि वह भाजपा के अनन्य भक्त हैं। उन्होंने हर परिस्थितियों में भाजपा के लिए काम किया है और करते रहेंगे। कई कयासों के बीच आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री स्वयं अंबाला स्थित निवास पर पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की नाराजगी दूर करने पहुंचे हैं।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ