नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा (अंबाला-नारायणगढ़) पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने नगर खेड़ा पर माथा टेका और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ से मुख्यमंत्री भी गद्गद हो गए और भाव-विभोर होते हुए कहा कि जिस भाईचारे, प्रेम और मनुहार से मुख्यमंत्री के रूप में ग्रामवासियों ने स्वागत किया है, उस स्नेहिल आशीर्वाद को जीवनभर याद रखूंगा। घर पहुंचने पर यहां उनकी माता कुलवंत कौर ने तिलक करके अपने बेटे मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत किया और अपना आशीर्वाद दिया।
बाजरे की रोटी का स्वाद और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद खींच लाया
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज मैं यहां अपने गांव आकर सुकून और अपनी मिट्टी की खुशबू से सराबोर हूं। उन्होंने कहा कि लस्सी और गुड़ के साथ बाजरे की रोटी का स्वाद और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद यहां खींच लाया है। यहां उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल के समाज के प्रति त्याग और सेवाभाव का जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने प्रदेश की सेवा करने में दिन-रात मेहनत की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला से सांसद रहे स्व. रतनलाल कटारिया को भी याद किया। उन्होंने कहा कटारिया का हमेशा मेरे उपर आशीर्वाद रहा है। स्व. कटारिया ने सदा सहयोग करते हुए आगे बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने अंबाला लोकसभा से प्रत्याशी बंतो कटारिया को बड़े बहुमत से जीताकर संसद भेजने की अपील भी की।
जब भी आप लोग मुझे याद करोगे मैं यहां उपस्थित रहूंगा : सीएम सैनी
नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और प्रदेश में ऐतिहासिक काम किए हैं। इन 10 सालों में देश और प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। गरीब कल्याण की नीतियों से गरीब परिवारों का जीवन स्तर बदला है। भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं बनी हैं जिनसे हर वर्ग को फायदा पहुंचा है। नायब सैनी ने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए 10 की 10 लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जिताना अब आप सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब भी आप लोग मुझे याद करोगे मैं यहां उपस्थित रहूंगा। इस मौके पर राज्यमंत्री असीम गोयल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष मंदीप राणा व अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के अलावा सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक