loader
The Haryana Story | पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने भरा पानीपत के कार्यकर्ताओं में जोश

पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने भरा पानीपत के कार्यकर्ताओं में जोश

कहा - नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, पीएम मोदी के 400 पार के नारे को सफल करने में हरियाणा के कार्यकर्ताओं को अदा करनी है अहम भूमिका

पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का चरित्र बलिदान और त्याग का है। जन सेवा के लिए भाजपा नेताओं को कोई भी त्याग करना पड़े तो वह करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। देश में लोकसभा चुनाव का एलान हो गया है। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। करनाल लोकसभा सीट से मुझे चुनाव लड़ने का अवसर मिला है, इसलिए मैं स्वयं को सौभाग्शाली मानता हूं। 29 और 30 मार्च को पानीपत, इसराना और समालखा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह संकल्प लें कि घर-घर जाकर जनता से वोट मांगेंगे। करनाल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर उन्हें सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे। उनसे आह्वान करेंगे कि वोट देकर भाजपा को फिर से सत्ता में लाएं। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनाना है।

हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्ता दिन रात कार्य करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयासरत हैं। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। उनके कुशल नेतृत्व में देश की पहचान पूरी दुनिया में बनी है। पीएम मोदी ने अब 400 पार का नारा दिया है। इसे पूरा करने के लिए हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्ता दिन रात कार्य करें। खासतौर पर करनाल लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भाजपा और जनता के प्रति अपने दायित्व निभाएं। इन कार्यक्रमों में  सांसद संजय भाटिया, सांसद कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज व जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट प्रमुख सहित तमाम वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।

मोदी को दिखाना है कि हरियाणा की जनता पूर्ण रूप से उनके साथ है

साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर व्यक्ति हर वर्ग से वोट मांगने के लिए जाएं। हमें देश की जनता को एक बार फिर से सुशासन देना है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार लगातार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। पीएम मोदी के 400 पार के नारे को सफल करने में हरियाणा के कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका अदा करनी है। उन्होंने कहा कि पहले छोटा परिवार सुखी परिवार की बात होती थी। अब समय थोड़ा बदल गया है। जो लोग एक विचार को लेकर एक ही लक्ष्य पर बात करें वह एक परिवार की तरह ही हैं। इसराना विधानसभा के कार्यकर्ता और लोग मिलकर काम करें, यह भाजपा का इसराना परिवार होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत भारी मतों से होगी। सभी उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीतेंगे। हमें मोदी को दिखाना है कि हरियाणा की जनता पूर्ण रूप से उनके साथ हैं और उनके समर्थन में खड़ी है। उन्होंने यही बातें समालखा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुई दोहराई। 

मनोहर लाल अचानक बैठक कर कुछ ही समय में भाजपाइयों को दे गए मनोहर गुर

हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने शनिवार सुबह भाजपा जीटी रोड कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक लेकर वैज्ञानिक ढ़ंग से चुनाव लड़ने के गुर दे गए। बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि पार्टी में कोई कार्य छोटा अथवा बड़ा नहीं होता और कोई भी पदाधिकारी पार्टी से बड़ा नहीं होता इसलिए वर्तमान लोकसभा चुनाव के दौर में जिस भी पदाधिकारी को जो भी जिम्मेवारी मिले उसे पूरी निष्ठा, श्रद्धा और तत्परता के साथ निभाए।

कमेरा आदमी काम के बिना नहीं रह सकता

कमेरा आदमी काम के बिना नहीं रह सकता, इसलिए जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी कार्यभार मुक्त हुए हैं, उन्हें शीघ्र ही नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में चुनाव भी विज्ञान बन गया है इसलिए चुनाव प्रचार को भी वैज्ञानिक ढंग से आम और ख़ास आदमी तक पहुंचाया जाए। जिस प्रकार फतेहचंद विज जैसे जनसंघ के कर्मठ नेताओं ने विकसित पानीपत के जो स्वप्न देखे थे उन्हें उनके पुत्र व पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज सरकार की परियोजनाओं के माध्यम से साकार कर रहे हैं।

साढ़े नौ साल के कार्यकाल में पानीपत के अनेक दौरे किए, समस्याओं का समाधान भी किया

मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में पानीपत के अनेक दौरे किए और लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से कठिन समस्याओं का भी समाधान किया है, जिसमें मॉडल टाउन को रिहायशी के साथ कमर्शियल क्षेत्र बनाना और शहर की लगभग 100 से अधिक कॉलोनियों को नियमित करना, से. 29 पार्ट 2 औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया है। यही नहीं पानीपत शहर में जनता की सुविधा के लिए 5 अंडरपास पर काम चल रहा है जो पूरे होने वाले हैं।

विपक्षी पार्टियों को उपयुक्त उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे

शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए पार्कों का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा नुकसान गरीब आदमी को उठाना पड़ता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के पूरे प्रयास किए वहीं सभी कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक नीतियों को ऑनलाइन करके पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों तक पहुंचा कर सुशासन का बेहतर उदाहरण पेश किया है। यही कारण है कि आज विपक्षी पार्टियों को सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में उपयुक्त उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि चुनाव को वैज्ञानिक ढ़ंग से लड़ने के लिए जिले के सभी 870 बूथों पर बूथ अध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं 187 शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दे दिया गया है। जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों और सुझावों को सभी कार्यकर्ता प्रोत्साहन के तौर पर लेते हुए अपनी जिम्मेदारी अनुशासन से निभाएंगे। बैठक में ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गजेन्द्र सलूजा, एडवोकेट सुभाष सैनी, सुनील सोनी, तरुण गांधी, मनीष जावा, मंडल अध्यक्ष विजय सहगल, वीरेंद्र तनेजा, सुनील कंसल, रविन्द्र भाटिया, अशोक नारंग, अनिल मदान, दिवाकर मेहता, रामकुमार सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×