प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल हांसी में व्यापारी संगोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे। मनोहर लाल ने क्रांतिकारियों का इतिहास हांसी से जुड़ा होने की बात से शुरूआत करते हुए कहा कि वे अबकी बार मोदी के लाइसेंस को रिन्यु करने का काम करें। इसलिए हिसार लोकसभा से रणजीत चौटाला को जिताने का काम करें। मनोहर लाल ने कहा कि हांसी से अंतर अबकी बार 80 हजार होगा। उन्होंने कहा कि 1990 से उनका यहां पर आना जाना है और यहां से उनका पुराना जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि पीके चौधरी दबंग विधायक थे।
भाजपा ने सत्ता में आने के बाद गरीबी हटाने का काम किया
मनोहर ने कहा कि वो 1970 से गरीबी हटाओ का नारा सुनते आ रहे थे। इसी नारे के बलबूते पर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई थी। परंतु भाजपा ने सत्ता में आने के बाद गरीबी हटाने का काम किया। आज दुनिया में मोदी और भारत को एक नाम से पहचाना जाता है। जब भी दुनिया पर कोई मुसीबत आती है तो दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देखती है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद उन्होंने बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाएं। पहले गला-सड़ा सिस्टम चला आ रहा था। उनकी सरकार ने इस सिस्टम को खत्म करने का काम किया।
प्रदेश में क्राइम कम करने के लिए सख्त नियम बनाए गए
मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार आने के बाद उन्होंने करप्शन को खत्म किया। अब भी शिकायतें तो मिलती है, परंतु करप्शन के रेट बढ़ गए हैं। इसलिए अब लोग बिना करप्शन के सरकार में अपने काम करवा रहे हैं। प्रदेश में क्राइम कम करने के लिए सख्त नियम बनाए गए। पुलिस को ट्रेनिंग और छूट दी गई। इससे कुछ लोगों के साथ ज़्यादती हुई है। परंतु एक कहावत है कि आटे के साथ घूण भी पिस जाता है। उन्होंने जातिगत राजनीति को खत्म करने का काम किया। इसलिए प्रदेश में हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा दिया। जिस समय जीएसटी लागू की गई उस समय व्यापारियों ने विरोध किया था। परंतु अब व्यापार में आसानी हुई है। उनकी सरकार ने सेवन एस सेवन एक्स के फार्मूले पर काम किया है। आज कई बड़े नेता उनकी पार्टी के साथ जूड़ रहे हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?