
हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं लोकसभा चुनाव के स्टार प्रचारक नायब सिंह सैनी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के खतौली में कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा समस्याएं लेकर आती हैं। गुंडाराज-माफिया राज इनकी छत्रछाया में फलता-फूलता है। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ही है जो समाज में समानता और समरसता के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सुशासन प्रिय जनता एक बार फिर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री मोदी का साथ देगी और गुंडाराज व माफिया राज वालों को सबक सिखाएगी। नायब सैनी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर में एनडीए प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और राघव लखनपाल और मुजफ्फरनगर लोकसभा के खतौली में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बाल्यान के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
एक बार फिर आप लोगों का समर्थन चाहिए : मुख्यमंत्री सैनी
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि जनता में जो जोश है वो यूपी में 80 की 80 सीटें जीताकर देशभर में 400 पार का आगाज़ है। सैनी ने कहा कि देश में फिर से भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने के लिए बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की जनता में अभूतपूर्व उत्साह है। नायब सैनी ने कहा कि जनता के अपार समर्थन से मोदी सरकार ने धारा-370 और ट्रिपल तलाक जैसी सामाजिक बुराई को हटाने का काम किया है। सैनी ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी की ताकत है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित भारत और सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए एक बार फिर आप लोगों का समर्थन चाहिए।
योगी ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित प्रदेश बनाया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 500 साल बाद मोदी सरकार में राम मंदिर बना है। 2014 से पहले भ्रष्टाचार के कारण दुनिया में भारत की छवि ठीक नहीं थी। मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश बदला है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा रहा है। विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। सैनी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी से भय के माहौल को समाप्त किया है। आज योगी ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित प्रदेश बनाया है। सैनी ने कहा कि तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मतलब देश को सुरक्षित करना है।
यह है बदलता हुआ भारत
कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने वोटों के लिए गरीबों का इस्तेमाल किया और सत्ता प्राप्त होने के बाद गरीबों को उनके हालात पर छोड़ दिया। सैनी ने कहा कि कांग्रेस केवल भारत जोड़ो यात्रा निकलती है और बोलती है कि न्याय करेंगे। कांग्रेस के समय में भारत की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं थी, आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। हमारे जवानों पर पत्थरबाजी होती थी और कांग्रेस की सरकार मौन साधकर बैठी रहती थी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई और आज कहीं भी पत्थरबाज दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह बदलता हुआ भारत है।
मोदी की 10 साल की उपलब्धियों किया जिक्र
नायब सैनी ने कहा कि 2014 से पहले गैस सिलेंडर के लिए तीन-तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था। उन्होंने कहा कि न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ अन्याय ही किया है। सैनी ने कहा कि न्याय प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर किया है। हर घर नल से जल पहुंचाकर मोदी सरकार ने न्याय किया है। सैनी ने कहा कि आज योगी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री योगी ने गुंडागर्दी पर सख्ती से लगाम लगाई है। 10 साल की उपलब्धियों पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि आज देश की इकॉनोमी को 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर मोदी ने पहुंचाया।
related

.webp)
हरविंदर कल्याण ने ली समीक्षा बैठक, नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट और समयबद्ध तरीके से कामों को पूरा करने के दिए निर्देश
.webp)
'दिशा' बैठक में पहुंचे मनोहर लाल, बोले- किसी भी योजना में सुधार के लिए कोई सुझाव है तो जरूर बताएं, जिस स्कीम में काम नहीं उसे बंद करें

सीएम सैनी ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा, क्षेत्र का होगा कायाकल्प
Latest stories

हरियाणा में औद्योगिक नीतियों को नया आयाम, राव नरबीर बोले -आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश निभाएगा अहम रोल
.webp)
विकास बराला को लॉ ऑफिसर नियुक्त करने पर प्रदेश में छिड़ी जंग, नवीन जयहिंद का शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार, बोले - 'मंत्री जी लड़की छेड़ी है मुर्गी नहीं'
.webp)
हरविंदर कल्याण ने ली समीक्षा बैठक, नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट और समयबद्ध तरीके से कामों को पूरा करने के दिए निर्देश