आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने थानेसर विधानसभा के गांव एवं कॉलोनी में चुनावी यात्रा शुरू की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा मौजूद रहे। इस मौके पर दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुभाष पाली, विशाल खुब्बड़, मनु जैन, यशपाल शर्मा, दया नारायण कौशिक भी मौजूद रहे। इसके बाद आजाद नगर स्थित अपने निवास स्थान पर समर्थकों के साथ बैठक की।
भाजपा को इंडिया शब्द से डर लगने लगा है
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा लोग सोच रहे हैं कि एक दूसरे का विरोध करने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन कैसे हुआ। यह गठबंधन भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बना है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा को इंडिया शब्द से डर लगने लगा है और स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया का नारा देने वाली भाजपा हर जगह से इंडिया शब्द को हटाने पर लगी हुई है।
गठबंधन तोड़ने के लिए दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया
उन्होंने कहा कि भाजपा ने गठबंधन तोड़ने के लिए दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया। इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ की सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया हो। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जो जनता को अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, बिजली, पानी, महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा देता है और इसके अलावा 1000 रुपए अलग से देता है। इसके बावजूद सरकार को मुनाफे में चला रहे हैं। क्योंकि दिल्ली के लोगों ने ईमानदार सरकार को चुना है।
न बिकेंगे न टूटेंगे और न झुकेंगे, गठबंधन का हिस्सा रहेंगे
भाजपा ने उनको इसलिए गिरफ्तार कर लिया, ताकि बाकी राज्यों में भी ये सुविधाएं न मांगी जाएं। भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वो आदिवासी और पिछड़ी जाति से हैं। लेकिन इन्होंने कहा कि न बिकेंगे न टूटेंगे और न झुकेंगे, गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तुम मुझे गिरफ्तार कर सकते हो, लेकिन मेरी सोच को नहीं। भाजपा ने देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के चलते चुनाव में बैंक खाते सीज़ कर दिए।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक