जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने बृज शर्मा को जजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। इस बारे जजपा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। करनाल निवासी बृज शर्मा जजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बृज शर्मा ने 2019 में असंध से विधानसभा चुनाव लड़ा था। असंध हरियाणा की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट मानी जाती है।
एक के बाद एक कई बड़े नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहा
गौरतलब है कि हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सीट शेयरिंग पर भाजपा व जजपा में सहमति नहीं बनी थी, जिसके बाद भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया था। गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला की पार्टी को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। जहां एक के बाद एक कई बड़े नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मुश्किल की इस घड़ी में बगावती तेवर दिखा दिए। उनकी जगह पर जजपा ने अब नया प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया है।
जजपा की ओर से नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी
बताया जा रहा है कि जजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। पार्टी हाईकमान ने बृज शर्मा को नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बाबत पार्टी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जजपा की ओर से जारी नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि पार्टी द्वारा बृज शर्मा पुत्र त्रिलोक चंद शर्मा निवासी मकान नंबर 641, सेक्टर-8, करनाल को जजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि बृज शर्मा जजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। शर्मा वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर असंध विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?