हरियाणा से विपक्ष का सूपड़ा साफ करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में विधानसभा स्तर पर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में रविवार को अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में पंचकुला विधानसभा की होने वाली सीएम नायब सैनी की विजय संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पूरी ताकत झोंक दी है।
पार्टी के कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर दे रहे न्योता
रविवार को सायं 5 बजे पंचकुला में होने वाली विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता लगातार लोगों से संपर्क कर रैली में आने का न्यौता दे रहे हैं। रैली में किसी तरह की कोई कमी न रहे इसके लिए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और पार्टी के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी भी पूरी मेहनत कर रहे हैं। रैली की सफलता के लिए पार्टी के कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर लोगों को रैली में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
यह रैली ऐतिहासिक होगी
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि रविवार को होने वाली पंचकुला विधानसभा विजय संकल्प रैली विशाल होगी। उन्होंने कहा कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रैली में मुख्य अतिथि होंगे। सैनी का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि पंचकुला विधानसभा की जनता ने भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को भारी समर्थन से विजयी बनाने का मन बनाया हुआ है। रविवार को होने वाली सीएम सैनी की यह रैली ऐतिहासिक होगी और बंतो कटारिया की जीत को प्रचंड बनाने का काम करेगी।
गुप्ता ने रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को नई दशा और दिशा दी है। 10 सालों में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई उससे ज्यादा काम मोदी सरकार ने 10 सालों में करके दिखाया है। गुप्ता ने कहा कि जनता भी मोदी सरकार के कार्यों से खुश है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। गुप्ता ने आम जन से आह्वान करते हुए कहा कि वे रविवार को सीएम नायब सैनी की विजय संकल्प रैली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें। गुप्ता ने कहा कि देश, प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। गुप्ता ने रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्होंने कहा कि रविवार को होने यह रैली ऐतिहासिक रहेगी। गुप्ता ने कहा रैली में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ आने की संभावना है, जिसको देखते हुए सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं।
related
जलभराव की समस्या का होगा पुख्ता इंतजाम : हरियाणा भर में 'वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम' लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश
डॉ. सुशील गुप्ता का BJP पर कटाक्ष, बोले - आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण अरबों का PNG रियायत घोटाला'
बदलेगी गोहाना की तस्वीर : सीएम ने की करोड़ों रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक