
लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद और नतीजों से पहले अब भाजपा का लगातार बैठकों का दौर जारी है, कहीं मतदान के बाद सीटों की समीक्षा बैठकें की हैं तो, कहीं धन्यवादी दौरे। इन दौरों के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता जहां जनता का आभार जता रहे है, वहीं कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई जा रही है। इसी कड़ी में पंचकुला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक और पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने मतदाताओं का आभार जताया।
प्रचंड गर्मी के बावजूद किया मतदान, हर मतदाता बधाई का पात्र
सभी नेताओं ने कहा कि प्रचंड गर्मी होने के बावजूद भी लोगों ने 25 मई को मतदान किया, जिसके लिए सभी वोटर बधाई के पात्र हैं। बैठक में बंतो कटारिया ने मतदाताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत की है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से अंबाला लोकसभा में बड़े मार्जिन से कमल का फूल 4 जून को खिलने जा रहा है।
भाजपा के प्रति मतदान कराने में कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि मतदाताओं का आभार जताने और चुनाव की समीक्षा के लिए हुई। इस बैठक में ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनता को मोदी और नायब सरकार की योजनाएं बताई तथा सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनता को भाजपा के प्रति मतदान कराने में कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मतदाताओं के आशीर्वाद से 10 की 10 लोकसभाओं में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबाला लोकसभा में बंतो कटारिया रिकार्ड मतों से विजयी होंगी और इसका श्रेय जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जाता है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुई सभी रैलियां
नवीन गर्ग ने बताया कि बैठक में गुप्ता ने कहा है कि अंबाला लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी और अन्य केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम हुए हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की वजह से सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कार्यकर्ताओं ने इस प्रचंड गर्मी में घर-घर जाकर मतदान के लिए लोगों को पर्ची दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप भाजपा को प्रदेश सहित पूरे देश में विराट जीत मिलने वाली है। नवीन गर्ग ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने मोदी सरकार की तारीफ की। कटारिया ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के लिए मतदान किया है। इस चुनाव में युवाओं ने भाजपा के लिए भारी संख्या में मतदान किया है। कटारिया ने 25 मई को मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया और कार्यकर्ताओं की भी बैठक में जमकर तारीफ की।
जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से 11 कमल खिलेंगे
जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है। चुनाव के दौरान हुई रैलियों और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से काम करते हुए इन्हें सफल बनाया है। शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान काफी जगहों पर देखा गया कि लोग भी भाजपा के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं। लोगों ने प्रचार के दौरान आग्रह किया कि संगठन में उन्हें भी जिम्मेदारी दी जाए ताकि वे लोग भी समाज और देश हित में ज्यादा से ज्यादा काम कर सकें। उन्होंने कहा कि 4 जून को जो परिणाम आएगा उसमें भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया प्रचंड बहुमत से विजयी होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हरियाणा में 4 जून को 11 कमल खिलने जा रहे हैं।
related

.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ
.webp)
गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए खुद फील्ड में उतरे मंत्री, बनाया फुल प्रूफ प्लान, अधिकारियों की खैर नहीं
Latest stories

मुख्यमंत्री ने 'एक ही क्लिक' में सैंकड़ों जरूरतमंदों को दिया आर्थिक मदद का तोहफा, 7.48 करोड़ रुपए की राशि जारी
.webp)
'पानी मुद्दे' पर हरियाणा में हुई सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े सभी दल - 'अपना हक लेकर रहेंगे'

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री और राजेश नागर ने फरीदाबाद में किया करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ