मंगलवार के दिन भारत में सभी लोकसभा सीटों पर चुनावी मतगणना की गई, वहीं हरियाणा में भी 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई। जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव में करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर 2 लाख 19 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 6 लाख 98 हजार 992 से ज्यादा वोट मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 4 लाख 80 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की यह सबसे ज्यादा मार्जिन वाली जीत है।
भाजपा की सबसे ज्यादा मार्जिन वाली जीत करनाल से
मंगलवार के दिन भारत में सभी लोकसभा सीटों पर चुनावी मतगणना की गई, वहीं हरियाणा में भी 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई। जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव में करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर 2 लाख 19 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 6 लाख 98 हजार 992 से ज्यादा वोट मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 4 लाख 80 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की यह सबसे ज्यादा मार्जिन वाली जीत है। भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर के द्वारा करनाल लोकसभा सीट जीतने के साथ-साथ इस सीट पर हैट्रिक भी लगा दी है। जब सुबह मतगणना शुरू हुई तो करनाल सीट पर शुरुआत में कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा कुछ समय के लिए आगे निकले, लेकिन थोड़ी ही देर बाद पूर्व सीएम ने उन्हें पछाड़ दिया। खट्टर सुबह से बढ़त बनाए हुए थे। उन्हें 2 लाख 19 हजार के बड़े अंतर से जीत मिली।
हार के कारणों पर करेंगे मंथन
मनोहर लाल खट्टर ने इस जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए। विकास कार्य के नाम पर वोट दिया है। यह जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं करनाल लोकसभा और हरियाणा की जनता का धन्यवाद करता हूं। मनोहर लाल ने कहा कि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र का पर्व आज संपन्न हो गया है। मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव परिणाम से पहले सब अपने-अपने दावे करते हैं, किंतु परिणाम आने के बाद अंतिम निर्णय जनता का होता है। मैं जनता के इस निर्णय को स्वीकार करता हूं और नागरिकों, चुनाव आयोग की मशीनरी, प्रशासन व पुलिस का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। भाजपा नेता मनोहर लाल ने कहा कि दो सीटों की हार में स्वीकार करता हूं जो बड़े अंतर के साथ गई हैं बाकी दो सीटों पर अंतर बहुत कम रहा। इनका हम मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि 4 महीने बाद विधानसभा का चुनाव भी आ रहा है और कमियों का विश्लेषण कर उन्हें दूर किया जाएगा।
लोगों ने हरियाणा सरकार की योजनाओं को पसंद किया
मनोहर लाल ने अपनी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीत को बेहतर बताते हुए इसे जनता का प्यार बताया और जनता का आभार जताया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों ने हरियाणा सरकार की योजनाओं को पसंद किया है, लेकिन इसके पीछे और भी कारण रहे उनकी चर्चा बाद में करेंगे। फिलहाल एक बार फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए और भारत के लोगों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। मनोहर लाल और नायब सैनी की जीत के बाद करनाल शहर में खुशी का माहौल है जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नाच गाकर जश्न मना रहे हैं और लड्डू बांटकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
related
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान