हरियाणा में सैनिकों-पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए पॉलीक्लिनिक की तर्ज पर कुछ और अस्पताल खोले जाएंगे। वर्तमान में पंचकूला, अंबाला और हिसार में सेना अस्पताल व पॉलीक्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर सैन्य बाहुल्य क्षेत्रों रेवाड़ी, रोहतक और महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
शहरों में स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करेगी सरकार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ सोमवार को अधिकारियों की बैठक ले रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सेना के साथ तालमेल बैठाकर शहरों में स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करेगी, जिससे उन्हें घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस संबंध में उचित कार्रवाई करें।
प्रदेश में डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की कमी होगी दूर
प्रदेश सरकार सेना को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संसाधन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सब-हेल्थ सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामान्य स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही नर्सिंग कालेज भी खोले जा रहे हैं। इससे प्रदेश में डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की कमी दूर होगी।
स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए जनसंवाद में आई थी मांगे
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए जनसंवाद में आई मांगों के आधार पर सब-हेल्थ सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामान्य स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएं। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (एम्स) की स्थापना भी हो रही है, जिससे केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के नागरिक भी लाभान्वित होंगे।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना