हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-सी के 56 और 57 ग्रुप की लिखित परीक्षा की डेट फाइनल कर दी है। आयोग 17 और 18 अगस्त को इन दोनों ग्रुपों के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। यह एग्जाम सूबे के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत में आयोजित की जाएगी। एग्जाम में करीब 45,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि सभी भर्तियां पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जाएगी, इसके लिए आयोग की ओर से पूरे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बैठक में प्रत्येक जिले से आयोग का एक सदस्य भी मौजूद रहेगा
हिम्मत सिंह ने बताया कि सभी छह जिलों के पुलिस और जिला प्रशासन के नोडल अधिकारियों के साथ 16 अगस्त को सेक्टर 2, पंचकूला स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय में बैठक निर्धारित की गई है।
16 अगस्त यानी आज को दोपहर 1 बजे संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के लिए नामित जिलों के अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में प्रत्येक जिले से आयोग का एक सदस्य भी मौजूद रहेगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी और बायोमेट्रिक के जरिए ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
गाइडलाइन के अनुसार ये सब लाने पर रहेगा बैन
एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग की ओर से एक गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों से आयोग ने परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, छिपे हुए कैमरे और अन्य उपकरण लाने से बचने का आग्रह किया। महिला उम्मीदवारों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे बालियां, नाक की पिन या अन्य आभूषण न पहनें। यदि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी
आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। साथ ही लाइव फीड का प्रबंधन पंचकूला में आयोग के मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष से किया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा प्रदान की जाएगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना