हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि "मैं अंबाला छावनी से 6 चुनाव जीत चुका हूं और सातवां चुनाव लड़ने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जितना रिस्पांस जनता का इस बार मिल रहा है आज से पहले इतना कभी नहीं मिला। विज आज अंबाला छावनी में भाजपा के चुनावी कार्यालय से शॉप टू शॉप प्रचार अभियान की शुरुआत करने के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि "मेरे द्वारा जो विकास कार्य करवाए गए उसके बारे में जब मैं बताने लगता हूं तो मेरे से पहले लोग ही बताने लग जाते है कि हमारे क्षेत्र में ये-ये काम हुए है।
राव इंद्रजीत भाजपा के बहुत ही सीनियर नेता है, उनकी हमेशा अहमियत थी और रहेगी
कांग्रेस टुकड़ों टुकड़ों में है जहां एक तरफ चित्रा आजाद खड़ी हो गई हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के परिमल परी खड़े हो गए हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरी तरह से वर्टिकल डिवीजन हो रखा है और पूरी तरह से इनकी धडेबंधी है और लोग कह रहे है कि एक धड़े को हुड्डा साहब का समर्थन है और एक धड़े को कुमारी शैलजा का समर्थन है, लेकिन हमें इससे कुछ लेना देना नहीं है, क्योंकि हमें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है"।
रणजीत चौटाला के बयान कि अनिल विज एक अच्छे इंसान है और सीएम बन सकते है, के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर रणजीत चौटाला जी ने कहा है तो उनका बहुत धन्यवाद। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत जी भाजपा के बहुत ही सीनियर नेता है, उनकी हमेशा अहमियत थी और रहेगी।
क्या कहा था रणजीत चौटाला ने
रणजीत चौटाला रानियां विधान सभा से आजाद उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं और उनके प्रचार अभियान के दौरान पत्रकारों ने जब अनिल सीएम पद की दावेदारी पेश करने संबंधी मुद्दे पर सवाल पूछा तो रणजीत ने कहा की भाजपा में अनिल विज सबसे सीनियर नेता है। जब वो भाजपा बार एमएलए बने थे, तब इनमे से काफी लोग तो भाजपा को जानते भी नहीं थे, इसलिए सीनियरटी के हिसाब से वो हकदार है, बाकी नहीं लगता कि भाजपा का अब कोई वजूद है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान विज को बाजारों में जोरदार समर्थन मिला। पूर्व मंत्री अनिल विज को, फूल-मालाएं पहनाकर दुकानदारों ने स्वागत किया हरियाणा के पूर्व गह मंत्री अनिल विज ने आज शॉप टू शॉप चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ की। निकलसन रोड पर चुनावी कार्यालय से प्रचार अभियान प्रारंभ हुआ, जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं ने “अनिल विज जिंदाबाद“ के नारे लगाए।
निकलसन रोड पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने दुकानों, बैंकों, शोरूम, घरों में जाकर वोट मांगे। पूर्व मंत्री अनिल विज के प्रति लोगों की अति उत्साह देखने को मिला और उनका जोरदार स्वागत हर स्थान पर किया गया। इस दौरान भाई अनिल विज जिंदाबाद के नारों से आसमां गुंजायमान रहा और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में अनिल विज जैसे उम्मीदवार को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी बब्बू, ललित चौधरी, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, बीएस बिंद्रा, नरेंद्र राणा, रवि सहगल, सुरेंद्र बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, जितेंद्र सहगल, अनिल धीर, विनय मेहता, बिल्लू टुंडला, भारत कोछड़, गुरविंद्र सिंह, आरती सहगल, सुनीता अरोड़ा, ज्योति मीत, मीनू धीमान, ज्योति जैदिया, इकबाल ढांडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
related
हरियाणा में किसानों पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, प्रदेश के 25,67,467 किसानों पर कुल 60,816 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया
हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सैलजा ने जताई चिंता, बोलीं- केंद्र पर केवल 10 वर्षों में 127 लाख करोड़ से अधिक का नया कर्ज बढ़ा
सैलजा बोलीं- कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता समानता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम