सर्दी का मौसम दबे पांव दस्तक दे चुका है और सर्दियों में बढ़ती ठंड और धुंध की वजह से अभिभावकों को स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए चिंता शुरू हो जाती है, साथ ही ठण्ड के दिनों में सुबह जल्दी उठना हर किसी को मुश्किल लगता है खासकर बच्चों को। ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है कि हरियाणा के शिक्षा विभाग ने सोमवार को सिंगल और डबल शिफ्ट स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
आदेश 12 नवंबर से 15 फरवरी 2025 तक लागू रहेंगे
आदेशों में उल्लेख किया गया है कि डबल शिफ्ट स्कूलों की दूसरी शिफ्ट के लिए वर्तमान सत्र 2024-25 में 12 नवंबर 2024 (मंगलवार) से शीतकालीन समय में बदलाव किया जाना है। आदेश के अनुसार सर्दियों में सिंगल शिफ्ट स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे। डबल शिफ्ट स्कूल पहली शिफ्ट में सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:40 से शाम 5:15 बजे तक चलेंगे। यह आदेश 12 नवंबर से 15 फरवरी 2025 तक लागू रहेंगे।
ठंड को देखते हुए शासन की ओर से यह बदलाव किया गया
इस संबंध में शिक्षा निदेशालय के निदेशक की ओर से जारी आदेश को क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया गया है। लगातार गिरते तापमान के कारण बढ़ रही ठंड को देखते हुए शासन की ओर से यह बदलाव किया गया है। इसको लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ेगी और 2 दिनों तक बारिश की संभावना है।
आने वाले समय में ठंड और बढ़ने की उम्मीद
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं और सुबह के समय कोहरे जैसी स्थिति है। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और रात के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान में यह गिरावट काफी मामूली है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी यह गिरावट जारी रहेगी।
आने वाले समय में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। 15 से 16 नवंबर तक चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शिक्षा विभाग की ओर से दूसरे शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था।
सर्दियों में स्कूल टाइमिंग
हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो सिंगल शिफ्ट में चलते हैं, वे सुबह 9:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक चलेंगे। (15 नवंबर से 15 फरवरी तक) हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें पहली शिफ्ट वालों की टाइमिंग प्रातः 7:55 बजे के बाद दोपहर 12:30 बजे तक (15 नवंबर से 15 फरवरी तक) हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें दूसरी शिफ्ट वालों की टाइमिंग प्रात: 12:40 बजे के बाद दोपहर सायं 5:15 बजे तक (15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक)
गर्मियों में स्कूल टाइमिंग
स्कूल हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो सिंगल शिफ्ट में चलते हैं, वे सुबह 8:00 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक चलेंगे। (16 फरवरी से 14 नवंबर तक) हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें पहली शिफ्ट वालों की टाइमिंग प्रात: 7:00 बजे के बाद दोपहर 12:30 बजे तक (16 फरवरी से 14 नवंबर तक) हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें दूसरी शिफ्ट वालों की टाइमिंग प्रात: 12:45 बजे के बाद दोपहर सांय 6:15 बजे तक (16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक)
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान